मुख्य बातें

हरियाणा में मानसून सीजन पर अलर्ट सरकार: सिंचाई मंत्री ने बुलाई मीटिंग; अधिकारियों को सेंसिटिव जोन की मॉनिटरिंग के निर्देश, नदियों की गाद निकालने को कहा – Haryana News

हरियाणा में मानसून सीजन पर अलर्ट सरकार:  सिंचाई मंत्री ने बुलाई मीटिंग; अधिकारियों को सेंसिटिव जोन की मॉनिटरिंग के निर्देश, नदियों की गाद निकालने को कहा – Haryana News

हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने प्रदेश में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालियों की सफाई, नदियों से गाद निकालने तथा अल्पकालिक बाढ़ राहत कार्यों की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ स्थिति समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न जिलों में जल निकासी व्यवस्थाओं, संवेदनशील क्षेत्रों तथा बाढ़ संभावित इलाकों में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नदियों से गाद निकालने के निर्देश उन्होंने कहा कि नालियों की नियमित सफाई, नदियों एवं ड्रेनों से गाद निकालने के कार्य तथा अल्पकालिक बाढ़ राहत योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। एचएसडीआर की 57वीं बैठक का भी हवाला बैठक में यह भी बताया गया कि एचएसडीआर एवं एफसीबी की 57वीं बैठक में संबंधित कार्यों को अनुमोदित किया जा चुका है, जिसके बाद विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *