मुख्य बातें

कैथल के पोलड़ गांव में 22 वर्षीय अंजलि सरपंच बनीं: ढांड में जसबीर 600 वोटों से जीते; तकनीकी खामी से मतदान में देरी – Kaithal News

कैथल के पोलड़ गांव में 22 वर्षीय अंजलि सरपंच बनीं:  ढांड में जसबीर 600 वोटों से जीते; तकनीकी खामी से मतदान में देरी – Kaithal News

कैथल जिले के गांव ढांड और पोलड़ में रविवार को सरपंच पद का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर गांव में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढांड में जसबीर सिंह तो पोलड में अंजली रानी (22 वर्षीय) सरपंच बनी। ढांड गांव में जसबीर सिंह ने महेंद्र सिंह को 600 वोटों से हराया तथा पोलड में अंजली रानी ने सिमरन को 191 वोटों से हराया। मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी रहीं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पोलड गांव की सरपंच सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के कारण इस बार सरपंच पद के लिए 5 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरी थीं। इनमें मंजु रानी, सिमरन, राजबाला, अंजलि रानी तथा राजविंदर कौर शामिल थीं। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से समर्थन मांगा था। 2,567 मतदाता, तीन बूथ बनाए गांव में कुल 2567 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 1300 पुरुष तथा 1267 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए प्रशासन की ओर से तीन बूथ बनाए गए थे। दिनभर चले मतदान के दौरान कुल 2009 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत अच्छा रहने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। चुनाव चिन्ह बदले जाने से नाराजगी चुनाव प्रक्रिया के दौरान वार्ड नंबर-7 में पंच पद के चुनाव के समय तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। यहां हरजिंदर कौर और हरदीप कौर चुनाव मैदान में थीं। चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान हरजिंदर कौर को सीढ़ी तथा हरदीप कौर को फावड़ा चुनाव चिन्ह दिया गया था। दोनों प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में भी इन्हीं चुनाव चिन्हों का इस्तेमाल किया था, लेकिन मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम मशीन में दोनों के चुनाव चिन्ह आपस में बदले हुए दिखाई दिए। प्रत्याशियों और समर्थकों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद अधिकारियों ने मशीन को दुरुस्त कराया। तकनीकी खामी से मतदान रूका इस तकनीकी खामी के कारण वार्ड नंबर 7 में मतदान करीब एक घंटे देरी से शुरू हो सका। इसके बावजूद ग्रामीणों ने धैर्य बनाए रखा और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समय रहते समस्या का समाधान कर चुनाव को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *