मुख्य बातें

जब से बीजेपी केंद्र में, तब से एजेंसियों का दुरुपयोग: मनीष तिवारी का आरोप- बंगाल में सत्ता हथियाई, अब पंजाब में कोशिशें शुरू – Chandigarh News

जब से बीजेपी केंद्र में, तब से एजेंसियों का दुरुपयोग:  मनीष तिवारी का आरोप- बंगाल में सत्ता हथियाई, अब पंजाब में कोशिशें शुरू – Chandigarh News

चंडीगढ़ के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, सरकारी एजेंसियों व खुफिया तंत्र का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। पंजाब में विजिलेंस विभाग और केंद्र सरकार में ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। इसे रोकने के लिए एक पुख्ता कानून बनाने की जरूरत है, जो राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ इस तरह के इस्तेमाल को पूरी तरह रोके। उन्होंने कहा कि पश्चमी बंगाल में चुनाव जीता नहीं, तो सत्ता हथियाई है। अब तीन प्वाइंटों में जानिए तिवारी ने क्या कहा- 1. 2014 से जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। जो सरकारी गैस एजेंसिया व जो खुफिया का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। चाहे सीबीआई हो, चाहे ईडी या इनकम टैकस हो। कई बार न्यायपालिका ने भी इस पर बहु गंभीर टिप्पणी की है। अभी आपने देखा कि किस तरह पश्चिमी बंगाल में लोगों के वोट काटकर जो सरकार है भाजपा द्वारा हिायाई गई। वह चुनाव जीते नहीं है। सरकार हथियाई गई है। 2. अब पंजाब में चुनाव है। ऐसी ही प्रकिया अब यहां पर शुरू हो गई । सवाल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस का नहीं है। बुनियादी सवाल है यह सरकारी तंत्र का दुरुपयोग राजनीतिक तंत्र द्ववेश के लिए होने चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग इसके बारे में इतना ज्यादा गुस्सा जता रहे ंहै। उनको इस बात बार भी आत्मचिंतन करना चाहिए कि वह सूबे में किस तरह सरकारी तंत्र का प्रयोग करते है। यह सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है। 3. पंजाब में विजिलेंस डिपार्टमेंट, केंद्र सरकार में ईडी व सीबीआई का दुप्रयोग करती है। इसे राजनीतिक द्ववेश रोकने के लिए एक पुख्ता कानून बनाने की जरूरत है। जो जहां सरकार में है। वह इसका प्रयोग राजनीतिक प्रतिद्वितयों के खिलाफ पूरी तरह से करता है। जब अपने आप दुरुप्रयोग होता है तो कहते है राजनीतिक वेडेंटा है। जो खुद दुप्रयोग करते है तो कहते है कि कानून अपना प्रयोग करता है। इस पर दोहरी राजनीति नहीं चलेगी। इस पर विपक्ष को एक मत और राय बनाने की जरूरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *