मुख्य बातें

पति ने बेलचा-ईंट से पत्नी पर किया जानलेवा हमला: मंदिर जाने की बात पर हुआ था झगड़ा, घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती, पति गिरफ्तार – Korba News

पति ने बेलचा-ईंट से पत्नी पर किया जानलेवा हमला:  मंदिर जाने की बात पर हुआ था झगड़ा, घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती, पति गिरफ्तार – Korba News

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी पर बेलचे और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय आशा यादव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी पति अभिजीत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 8 मई की रात करीब 9 बजे बसंतपुर में हुई। प्रार्थिया आशा यादव ने पुलिस को बताया कि वह दिन में अपनी ननदों पूर्णिमा और पुष्पा के साथ सर्वमंगला मंदिर दर्शन करने गई थी। रात में पति अभिजीत यादव शराब के नशे में घर आया और इसी बात को लेकर विवाद करने लगा। पति ने गुस्से में बेलचे से किया हमला विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने गुस्से में घर में रखे बेलचे से आशा के सिर पर दो बार वार किया, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ीं। आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने आशा को पीटते हुए घर से बाहर सड़क तक घसीटा। इसके बाद सड़क पर पड़े डंडे और ईंट से उनकी पीठ और सिर पर कई वार किए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उनका गला भी दबाया। मारपीट के बाद पत्नी को मरा समझकर आरोपी मौके से भागा सांस लेने में तकलीफ होने पर जब आशा ने बचाव का प्रयास किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा, “मायके चली जा, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा।” मारपीट के बाद आरोपी आशा को मरा समझकर मौके से भाग गया। 9 मई की शाम 4 बजे होश आने पर आशा ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद शाम 8:25 बजे दीपका थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दीपका पुलिस ने आरोपी अभिजीत यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/26, धारा 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपका थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घायल महिला का कोरबा के निजी अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *