मुख्य बातें

रिपेयरिंग के लिए खड़ी कारों से उड़ाए महंगे पार्ट्स: अशोकनगर में कार गैरेजों से लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखे बाइक सवार आरोपी – Ashoknagar News

रिपेयरिंग के लिए खड़ी कारों से उड़ाए महंगे पार्ट्स:  अशोकनगर में कार गैरेजों से लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखे बाइक सवार आरोपी – Ashoknagar News

अशोकनगर शहर के गुना रोड स्थित कार रिपेयरिंग दुकानों और गैरेज के बाहर खड़ी वाहनों से महंगे ऑटो पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने रिपेयर के लिए आई कारों को निशाना बनाते हुए उनमें लगे वायरिंग, एसी कम्प्रेसर, पावर स्टीयरिंग पंप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। कई दिनों से हो रही थीं चोरी की घटनाएं चोरी की घटनाएं पिछले कई दिनों से लगातार हो रही थीं। जानकारी लगने के बाद शनिवार रात सभी वर्कशॉप संचालक और मिस्त्री कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं, जिनमें दो युवक कारों से सामान निकालकर बाइक पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एक लाख रुपए के पार्ट्स चोरी गुना रोड अहिंसा पैलेस के सामने कार वर्कशॉप संचालित करने वाले हैदर अली ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो दो गाड़ियों से वायरिंग, एसी कम्प्रेसर, पावर स्टीयरिंग पंप और अन्य सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। दुकान मालिक के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर चोरी की घटना का पता चला। कार का शीशा तोड़कर ले गए सामान गुना रोड स्थित दुबे हॉस्पिटल चौराहा पर ऑटो पार्ट्स संचालन करने वाले पीयूष रघुवंशी ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर एक KWID कार खड़ी थी। रात के समय बदमाशों ने कार का शीशा फोड़कर वायरिंग, सेल्फ, अल्टीनेटर, एसी कम्प्रेसर, रेडिएटर, फैन, एसी कंडेंसर और कैमशाफ्ट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। गोदाम से भी लाखों का सामान चोरी रामचरण ओझा ने बताया कि द्वारका प्रसाद कॉलेज के पास गोरा रोड स्थित गोदाम से भी गाड़ी के पार्ट्स और अन्य सामान चोरी हुआ है। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि कई दिनों से यहां से धीरे-धीरे सामान गायब किया जा रहा था। गोदाम से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का वायरिंग सामान, एसी कंडेंसर, फैन असेंबली और कबाड़ सामग्री चोरी हुई है। सामान ले जाते हुए संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *