मुख्य बातें

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कल: गवर्नर हरिभाऊ बागड़े आएंगे, हॉस्पिटल और हाॅस्टल्स का लोकार्पण भी होगा – Sikar News

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कल:  गवर्नर हरिभाऊ बागड़े आएंगे, हॉस्पिटल और हाॅस्टल्स का लोकार्पण भी होगा – Sikar News

सीकर के कटराथल में स्थित शेखावाटी यूनिवर्सिटी में 12 मई को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े विभिन्‍न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। ADM रतन कुमार स्वामी ने बताया कि राज्यपाल जयपुर से सुबह 10 बजे सरकारी हेलीकॉप्टर मेमन जयपुर से रवाना होकर 10 बजकर 40 मिनट पर तारपुरा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से पौने 11 बजे वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी के लिए रवाना होंगे। ADM स्वामी ने बताया कि राज्यपाल बागड़े सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी परिसर में विभिन्न भवनों का लोकार्पण और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राज्यपाल बागड़े दोपहर डेढ़ बजे तारपुरा हवाई पट्टी के लिए निकलेंगे तथा दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सरकारी हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शेखावाटी यूनिवर्सिटी के VC प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार राय ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शेखावाटी यूनिवर्सिटी कैंपस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छात्रसंघ कार्यालय, स्टूडेंट्स(बाॅयज) हॉस्टल, रिसर्चर्स(पुरुष) हाॅस्टल का उद्घाटन करेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे और इसके बाद निर्माणाधीन स्पोर्ट्स काॅम्लेक्स और ऑडिटोरियम का निरीक्षण करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *