मुख्य बातें

कटिहार में हवाई हमले से बचाव का प्रैक्टिस: 14 मई को 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल – Katihar News

कटिहार में हवाई हमले से बचाव का प्रैक्टिस:  14 मई को 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल – Katihar News

कटिहार में हवाई हमले से बचाव के लिए 14 मई, बुधवार को 15 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक चलेगा। नागरिक सुरक्षा के तहत युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए यह मॉकड्रिल महत्वपूर्ण है। इस संबंध में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। DM आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान भारतीय वायुसेना के निर्देश पर हवाई हमले का सायरन रुक-रुक कर बजेगा। सायरन की आवाज सुनते ही सभी नागरिकों को अपने घर, दुकान, गोदाम, दफ्तर की सभी लाइटें, जनरेटर, इन्वर्टर, बैटरी और गाड़ियों की हेडलाइट, टॉर्च तुरंत बंद करनी होंगी। खिड़की-दरवाजे पर्दों से ढकने और खुले में मोबाइल या टॉर्च की रोशनी का उपयोग न करने की भी सलाह दी गई है। नागरिकों के लिए कुछ निर्देश जारी किए गए DM ने ब्लैकआउट के महत्व को समझाते हुए कहा कि युद्ध के समय दुश्मन के विमानों को जमीन पर लक्ष्य न दिखे, इसलिए ब्लैकआउट किया जाता है। रोशनी बंद रहने से दुश्मन को हमारी स्थिति का पता नहीं चलता और हवाई हमले से बचा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभ्यास केवल लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मॉकड्रिल को लेकर नागरिकों के लिए कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए पूर्ण ब्लैकआउट रखना होगा। असुरक्षित भवन में होने पर तुरंत बाहर आकर सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई है। DM ने लोगों से न घबराने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, क्योंकि यह केवल एक मॉकड्रिल है। किसी भी बम विस्फोट की स्थिति में तुरंत सूचना देने को कहा गया है। सभी विभागों को अलर्ट किया गया आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। नागरिक सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के नंबर 06452-239026, 239025 या 242400 पर संपर्क कर सकते हैं। नागरिक सुरक्षा कटिहार कंट्रोल रूम का नंबर 06452-230501 है। मॉकड्रिल को सफल बनाने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को अलर्ट कर दिया गया है। DM ने आम लोगों से 14 मई की शाम 7 से 7:15 बजे तक इस राष्ट्रीय सुरक्षा अभ्यास में सहयोग करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है। बता दें कि यह एक पूर्व-नियोजित सुरक्षा अभ्यास है। किसी भी वास्तविक खतरे की सूचना नहीं है। घबराएं नहीं, सतर्क रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *