मुख्य बातें

तेहनदेसर-ईयारा रोड पर सरसों की तुड़ी में लगी आग: घंटों मशक्कत के बाद काबू, 75% तुड़ी बचाई; अधिकारी मौके पर पहुंचे – Chaapar (Ratangarh) News

तेहनदेसर-ईयारा रोड पर सरसों की तुड़ी में लगी आग:  घंटों मशक्कत के बाद काबू, 75% तुड़ी बचाई; अधिकारी मौके पर पहुंचे – Chaapar (Ratangarh) News

बीदासर उपखण्ड के सांडवा थाना क्षेत्र में तेहनदेसर-ईयारा रोड पर खेत में मंगलवार दोपहर सरसों की तुड़ी के ढेर में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग से खेत में स्टॉक की गई तुड़ी का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक दमकलें, टैंकर, लोडर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों और ग्रामीणों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। श्रीडूंगरगढ़, नौखा, छापर, सुजानगढ़ और रतनगढ़ से दमकलें बुलाई गईं। जेसीबी और टैंकरों की मदद से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। कई घंटों की लगातार कोशिशों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। सूचना मिलने पर बीदासर तहसीलदार अमरसिंह, बीडीओ बीदासर, पटवारी, गिरदावर और सांडवा थानाधिकारी चौथमल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों का निरीक्षण किया। तहसीलदार अमरसिंह ने बताया कि लगभग दस बीघा खेत में पच्चीस हजार क्विंटल तुड़ी जमा की गई थी। प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की त्वरित मदद से लगभग पचहत्तर प्रतिशत तुड़ी को जलने से बचा लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि स्थिति अब नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *