मुख्य बातें

नगर निगम चुनावों से पहले पठानकोट में कांग्रेस को झटका: कई परिवार भाजपा में हुए शामिल, अश्विनी शर्मा बोले-पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है – Pathankot News

नगर निगम चुनावों से पहले पठानकोट में कांग्रेस को झटका:  कई परिवार भाजपा में हुए शामिल, अश्विनी शर्मा बोले-पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है – Pathankot News

पंजाब में नगर निगम चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है। कांग्रेस से जुड़े कई परिवारों ने पठानकोट में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के पंजाब कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा की अगुवाई में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इन परिवारों को पार्टी में शामिल किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि पंजाब के लोग अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नीतियों से निराश हैं, जिसके चलते वे बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। शर्मा बोले- भाजपा हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान देती मीडिया से बात करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता और परिवार को पूरा मान-सम्मान देती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज शामिल हुए परिवारों को पार्टी में उचित सम्मान और जिम्मेदारियां मिलेंगी। शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पंजाब में भाजपा और मजबूत होगी, और पार्टी नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *