सहरसा के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने आठवीं कक्षा के छात्र की पिटाई की है। छात्र सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती है। छात्र के पिता के बयान पर सदर थाने में मंगलवार रात एफआईआर दर्ज की गई है। जख्मी छात्र की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 35, बटराहा मोहल्ला निवासी शिवदयाल कुमार के 12 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। ओमप्रकाश बटराहा मोहल्ले के केवेंडिल पब्लिक स्कूल का छात्र है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छात्र के अनुसार घर जाकर बेहोश हो गया था छात्र ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे प्रेयर के बाद प्रिंसिपल ने उसे अपने चेंबर में बुलाया और बिना कुछ बताए मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उसके हाथ और कूल्हे पर गहरे जख्म आए हैं। छात्र के अनुसार, वह घर जाकर बेहोश हो गया था। जब उसकी मां आशा कुमारी स्कूल पहुंचीं, तो स्कूल प्रशासन ने कहा कि बच्चा नाटक कर रहा है। प्रिंसिपल ने कहा-आपस में मारपीट कर रहे थे इधर, स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार प्रिंस ने फोन पर बताया कि उन्होंने बच्चों को ‘हल्की’ पिटाई की थी। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को तीन छात्र आपस में मारपीट कर रहे थे और एक लड़की से बदतमीजी की थी। इसी बात पर उन्होंने तीनों छात्रों को डांटा-फटकारा और हल्की मारपीट की प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि छात्र को जितने जख्म दिख रहे हैं, वे उनके द्वारा नहीं दिए गए हैं। थानाध्यक्ष बोले- पिता के आवेदन पर FIR दर्ज सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि छात्र के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
