मुख्य बातें

रसोई गैस दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा: मधुपुर में 63 पुड़िया के साथ आरोपी गिरफ्तार, 250 ग्राम गांजा बरामद – Deoghar News

रसोई गैस दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा:  मधुपुर में 63 पुड़िया के साथ आरोपी गिरफ्तार, 250 ग्राम गांजा बरामद – Deoghar News

देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदमारी रोड स्थित एक रसोई गैस दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले कारोबारी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 63 पुड़िया गांजा बरामद किया। जिसका कुल वजन लगभग 250 ग्राम बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालगढ़ निवासी जुनैद अंसारी के रूप में हुई है। बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी मधुपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुनैद अंसारी अपनी गैस दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजे का कारोबार कर रहा है। इसके बाद पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस धंधे में लिप्त था। स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी भी सामने आ रही थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई। मेडिकल जांच के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों और गांजे की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नशे के कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *