मुख्य बातें

होजरी कारोबारी का मर्डर करने वाले का एनकाउंटर: गंगा बैराज में झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद – Kanpur News

होजरी कारोबारी का मर्डर करने वाले का एनकाउंटर:  गंगा बैराज में झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद – Kanpur News

फीलखाना में होजरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की गंगा बैराज के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से पुलिस तमंचा बरामद किया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। वहीं हत्या के विरोध में सोमवार शाम मृतक के परिजनों और व्यापारियों ने सिरकी मोहाल से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च सिरकी मोहाल से होते हुए, नारियल बाजार, काली माता मंदिर, शिवाला बाजार होते हुए बड़ा चौराहा तक पहुंचा। इस दौरान कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हत्यारों को फांसी दो… पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। पहले देखिए एनकाउंटर की तीन तस्वीरें… अब जानिए पूरा प्रकरण सिरकी मोहाल निवासी होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की शुक्रवार शाम सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव सवाई सिंह का हाता के जर्जर मकान की सी​ढि़यों पर मिला था। वह घटना से पूर्व अपनी दुकान पर थे। उन्हें सामने के रस्टोरेंट संचालक का बेटा विशाल गुप्ता स्कूटी से बिठाकर हाते के पास ले गया। सीसीटीवी कैमरे में हत्या के बाद भी वह अकेले की जाता हुए नजर आया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली, फीलखाना, मूलगंज, कलक्टरगंज, हरबंश मोहाल समेत अन्य थानों का फोर्स लगाया गया था। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आरोपी विशाल के बिठूर से गंगा बैराज की ओर जाने की जानकारी मिली, पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर आरोपी गंगा बैराज की ओर भागने लगा, जहां उसकी स्कूटी फिसल गई, जिस पर वह झाड़ियों में छिपने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में विशाल के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से तमंचा, स्कूटी बरामद कर आरोपी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या के विरोध में व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च वहीं हत्याकांड के विरोध में मंगलवार शाम करीब 7 बजे कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में मृतक की पत्नी हाथों में विजय की फोटो लेकर शामिल हुई। व्यापारियों ने हाथों में विजय के परिवार को न्याय दो… हत्यारों को फांसी दो… की तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। बड़ा चौराहा पर व्यापारियों ने होजरी कारोबारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारियों ने विजय चौरसिया के नाम पर चूड़ी मार्केट का नामकरण करने की मांग की। कैंडल मार्च में रामेश्वर गुप्ता लाला भैया, सुरेश गुप्ता, कृपाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, निर्मल त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, अमित दोसर, सीताराम गुप्ता, विजय रुद्रा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *