पानीपत शहर में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ हुई रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। किशोरी ने अपनी मां को बताया कि कैसे उसे डरा-धमकाकर हवस का शिकार बनाया गया और फिर घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मां के सामने टूटी मासूम, बताया आरोपी का खौफ पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 8 मई की रात करीब 11 बजे जब किशोरी पानी पीने के लिए बरामदे में गई थी, तभी आरोपी सूरज जो (मकान मालिक का रिश्तेदार है) छत पर आया। वह किशोरी को जबरदस्ती घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी और उसे कैद कर दिया। अगली दोपहर को पहुंची किशोरी पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर तूने यह बात अपनी मां या घर में किसी को भी बताई, तो मैं तुझे और तेरे पूरे परिवार को जान से मार डालूंगा। इसी डर के कारण बच्ची अगले दिन दोपहर 2 बजे घर पहुंचने के बाद भी सहमी रही। जब मां ने भरोसे में लेकर पूछा, तब उसने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।
Source link
