मुख्य बातें

ऊना परिषद चुनाव में 4 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए: अब 49 प्रत्याशी मैदान में; 15 मई के बाद चुनाव चिन्ह होंगे आवंटित – Una News

ऊना परिषद चुनाव में 4 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए:  अब 49 प्रत्याशी मैदान में; 15 मई के बाद चुनाव चिन्ह होंगे आवंटित – Una News

ऊना जिले में जिला परिषद चुनाव के लिए गुरुवार को 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके साथ ही अब जिला परिषद के 17 वार्डों में कुल 49 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी का अंतिम दिन कल है, जिसके बाद वार्डवार स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। गुरुवार को जिन चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए, उनमें चलेट वार्ड 16 से प्रीति, वार्ड 17 भंजाल लोअर से शाम लाल, कुठेड़ा खैरला वार्ड 2 से सुनीता कुमारी और सोहारी वार्ड 4 से पवन कुमार शामिल हैं। हरोली और ऊना उपमंडल से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। कुल 55 उम्मीदवारों ने दाखिल किए थे नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि जिले में कुल 55 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द हो गए थे, जबकि आज चार उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि 15 मई को भी उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके उपरांत उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *