देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह हुए भीषण धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद फैक्ट्री से आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। हादसे में कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। धमाके के बाद झुलसे लोग फैक्ट्री परिसर से बाहर निकलते दिखाई दिए। किसी के कपड़े जले थे तो किसी के सिर की स्किन और बाल तक झुलस गए थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस, प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची। देखिए फोटो स्टोरी… धमाके के बाद हर कोई भागता दिखाई दिया फैक्ट्री मलबे में तब्दील, गंभीर घायल जहां थे वहीं पड़े रहे हर सेकंड जिंदगी बचाने की कोशिश में बीता
Source link
