मुख्य बातें

यूपी में आंधी-बारिश से 13 की मौत: देश के 12 जिलों में पारा 45°C के पार; राजस्थान में 4 स्कूली छात्राएं बेहोश, फलोदी में पारा 46.8°C

यूपी में आंधी-बारिश से 13 की मौत:  देश के 12 जिलों में पारा 45°C के पार; राजस्थान में 4 स्कूली छात्राएं बेहोश, फलोदी में पारा 46.8°C

  • Hindi News
  • National
  • Weather MP Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave UP Bihar Uttarakhand Rain Snowfall

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। राजस्थान, महाराष्ट्र, एमपी और यूपी के 12 जिलों में बुधवार को तापमान 45°C के पार दर्ज किया गया। देश में सबसे गर्म राजस्थान का फलोदी रहा। यहां तापमान 46.8°C रहा।

बीकानेर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में पारा 45°C के ऊपर दर्ज किया गया। डीग में सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास की 4 छात्राएं गर्मी के कारण बेहोश हो गईं।

महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 45.9°C, अमरावती में 45.8°C, जलगांव में 45.6°C, वर्धा में 45°C, यूपी के बांदा और मध्य प्रदेश के खजुराहो में 45.4°C, धार में 45°C दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई। आंधी-बारिश से उत्तर प्रदेश के बदायूं और फतेहपुर में सबसे ज्यादा 5-5 मौतें हुईं। भदोही में मकान पर पेड़ गिरने से मां और 2 बेटियों की मौत हो गई।

राजस्थान के चूरू में ओले भी गिरे। सीकर में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिर गए। मध्य प्रदेश के जबलपुर और सिवनी में आंधी-बारिश हुई। पांढुर्णा में ओले भी गिरे। दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश हुई।

अगले दो दिन मौसम का हाल

15 मई:

  • राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लू चलने का अनुमान है।
  • झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है।
  • बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और कर्नाटक में तेज हवाओं और बिजली के साथ गरज-चमक हो सकती है।

16 मई:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

देशभर से मौसम से जुड़ी 6 तस्वीरें

राजस्थान के डीग में 12वीं क्लास की 4 छात्राएं बेहोश हो गईं।

राजस्थान के डीग में 12वीं क्लास की 4 छात्राएं बेहोश हो गईं।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में आंधी के बाद कार पर पेड़ गिर गया।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में आंधी के बाद कार पर पेड़ गिर गया।

राजस्थान के अलवर में तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिर गया।

राजस्थान के अलवर में तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिर गया।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कार पर नीम का पेड़ गिर गया।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कार पर नीम का पेड़ गिर गया।

महाराष्ट्र के मुंबई में गर्मी से बचने के लिए बच्चे भी छाता लगाकर निकल रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुंबई में गर्मी से बचने के लिए बच्चे भी छाता लगाकर निकल रहे हैं।

त्रिपुरा के अगलतला में शख्स सड़क किनारे नल में नहाता नजर आया।

त्रिपुरा के अगलतला में शख्स सड़क किनारे नल में नहाता नजर आया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *