मुख्य बातें

पूर्व जिपं अध्यक्ष पूनम यादव ने फेसबुक पर जताई नाराजगी: लिखा- हम पता नहीं कार्यकर्ता भी हैं या नहीं, पूर्व आईएएस ने सांत्वना दी – Badaun News

पूर्व जिपं अध्यक्ष पूनम यादव ने फेसबुक पर जताई नाराजगी:  लिखा- हम पता नहीं कार्यकर्ता भी हैं या नहीं, पूर्व आईएएस ने सांत्वना दी – Badaun News


बदायूं5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेत्री पूनम यादव ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कभी-कभी लगता है कि… पूर्व अध्यक्ष तो दूर, हम पता नहीं कार्यकर्ता भी हैं या नहीं।’ इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

पूनम यादव पूर्व सांसद व मंत्री डीपी यादव के साले व पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव की पत्नी हैं। वह साल 2007 में बसपा शासनकाल के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में वह बीजेपी में सक्रिय हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में नियमित रूप से हिस्सा लेती हैं।

उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की, तो कुछ ने उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने का सुझाव दिया। पूर्व आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने भी इस पर टिप्पणी की।

दिनेश कुमार सिंह ने लिखा, ‘आपका समाज में सम्मान है। हर वर्ग का व्यक्ति आपका सम्मान करता है। इससे बड़ी पूंजी कोई नहीं होती।’ पूनम यादव ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी किसी से कोई नाराजगी नहीं है, यह बस उनके मन की बात थी। वहीं, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि वे प्रशिक्षण वर्ग में व्यस्त हैं और उन्हें ऐसी किसी पोस्ट की जानकारी नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *