मुख्य बातें

हरियाणा में 2 IPS अफसरों का प्रमोशन: DG रैंक मिली; 15 HPS अधिकारी बदले, 10 को नई पोस्टिंग, 5 को अंडर ट्रांसफर के ऑर्डर – Haryana News

हरियाणा में 2 IPS अफसरों का प्रमोशन:  DG रैंक मिली; 15 HPS अधिकारी बदले, 10 को नई पोस्टिंग, 5 को अंडर ट्रांसफर के ऑर्डर – Haryana News

हरियाणा सरकार ने 1994 बैच के दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नियुक्त किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पदोन्नत किए गए अधिकारियों में एक नवदीप सिंह विर्क हैं। वर्तमान में हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो, हरियाणा के प्रमुख तथा एचपीयूएस (हरियाणा) पंचकूला में विजिलेंस एवं सिक्योरिटी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, काला रामचंद्रन वर्तमान में हरियाणा पुलिस अकादमी (HPA), मधुबन की निदेशक हैं। इसके साथ ही वे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), मधुबन, करनाल की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रही हैं। तत्काल प्रभाव से लागू आदेश गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को आईपीएस (कैडर) नियम, 1954 तथा आईपीएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में पदोन्नत किया गया है। यहां देखिए प्रमोशन ऑर्डर की कॉपी… 15 एचपीएस अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 10 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि 5 अधिकारियों के पूर्व तबादला आदेश रद्द कर उन्हें “अंडर ट्रांसफर” रखा गया है।

यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *