मुख्य बातें

मनेन्द्रगढ़ में ट्रैफिक, पार्किंग सुधारने की मांग: व्यापारियों ने कलेक्टर से मुलाकात की, मिला कार्रवाई का आश्वासन – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मनेन्द्रगढ़ में ट्रैफिक, पार्किंग सुधारने की मांग:  व्यापारियों ने कलेक्टर से मुलाकात की, मिला कार्रवाई का आश्वासन – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारी संगठन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कैट संस्था के पदाधिकारियों ने कलेक्टर संतन देवी जांगड़े से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ठेला व्यवसायियों के लिए स्थान निर्धारण और सीसीटीवी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारी प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या के कारण आम लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। मुख्य बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क किनारे ठेलों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। छोटे व्यापारियों के लिए उचित स्थान की मांग संगठनों ने प्रशासन से ठेला और फुटपाथ व्यवसाय करने वालों के लिए उचित स्थान निर्धारित करने की मांग की। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और छोटे व्यापारियों को भी असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बाजार क्षेत्र में पार्किंग स्थल चिन्हित करने और दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने के निर्देश देने का भी आग्रह किया। व्यापारियों ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की खराब स्थिति को सुधारने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कैमरों का सुचारू रूप से संचालित होना आवश्यक है। कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन व्यापारियों और आम नागरिकों के सहयोग से कार्य करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *