मुख्य बातें

पीएम मोदी के अपील का मार्केट में कोई असर नहीं: लोग पुराने गहने एक्सचेंज कर खरीद रहे नया सोना, हल्के वजन की ज्वेलरी की बढ़ी मांग – Patna News

पीएम मोदी के अपील का मार्केट में कोई असर नहीं:  लोग पुराने गहने एक्सचेंज कर खरीद रहे नया सोना, हल्के वजन की ज्वेलरी की बढ़ी मांग – Patna News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 1 साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इसका असर बिहार के मार्केट में भी देखने को मिल रहा है। पटना में कई ऐसे कस्टमर से जो बिना शादी फिक्स हुए सोना खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके मन में डर है कि कहीं आगे चलकर सोना और महंगा ना हो जाए। अब लोगों का रुझान ओल्ड गोल्ड की तरफ हो गया है। लोग अपने घरों का पुराना सोना बेचकर नया सामान लेकर जा रहे हैं। पटना के कारोबारी ने प्रधानमंत्री मोदी के अपील की सराहना तो की है, लेकिन इसमें संशोधन लाने की बात भी कही है। ओल्ड गोल्ड को एक्सचेंज करके लोग खरीद रहे सोना बोरिंग रोड स्थित रूप अलंकार ज्वेलर्स के मनीष कुमार ने कहा कि, ‘भारतीय समाज सोना से काफी प्रेम करता है। पीएम मोदी के अपील के बाद कई लोग अब पुराने सोने से एक्सचेंज करके नया सोना खरीद रहे हैं। ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज करके सामान लेने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। एक्साइज ड्यूटी भी 10% बढ़ गई है। ऐसे में कस्टमर इस चीज को एडजस्ट करने में लगे हुए हैं। “एक साल तक सोना नहीं खरीदें” वाली बात से कारोबारी परेशान मीठापुर स्थित दुकानदार परीक्षित कुमार ने कहा कि, ‘बाजार का कंडीशन अच्छा नहीं चल रहा है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। प्रधानमंत्री मोदी का बयान ठीक नहीं है। लोग सोना कम खरीदें या ज्यादा खरीदें, वह अलग बात है। लेकिन 1 साल तक सोना ही ना खरीदें, यह बात कष्ट देता है।’ 10 ग्राम की चेन की जगह 5 ग्राम के हार की डिमांड बाकरगंज स्थित भारतीय ज्वैलर्स के अनुराग शराफ ने बताया कि, कस्टमर जो अभी ज्वैलरी खरीदने आ रहे हैं, वह रेट को देखकर काफी परेशान हो रहे हैं। वह लाइट वेट ज्वेलरी पर शिफ्ट कर रहे हैं। 10 ग्राम की जगह अब 6 ग्राम ही सोना खरीद रहे हैं। एक जमाने में जहां हम 10 ग्राम का चेन बेचते थे। आज 5 ग्राम में हार की डिमांड हो रही है। पीएम मोदी के अपील में संशोधन लाने की कही बात अनुराग ने आगे कहा कि, ‘अभी पीएम मोदी के अपील का असर पता नहीं चलेगा, क्योंकि अभी ऑफ सीजन चल रहा है और मलमास भी शुरू होने वाला है। ऐसे में बहुत कम ही कस्टमर सोना खरीदने को आते हैं। अगले महीने तक इफेक्ट सामने आएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जो देश हित के लिए अपील की है, उसमें अगर थोड़ा सा संशोधन हो जाता तो हम कारोबारियों के लिए यह काफी बेनिफिट की बात हो जाती। बिना शादी फिक्स हुए लोग पहले से खरीद रहे ज्वेलरी- विनोद कुमार पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि, ‘लगन के समय में लोग पहले से ही बुकिंग करके रखे हुए थे तो वही ऑर्डर आए हैं। अभी कोई नया ऑर्डर नहीं आ रहा है। अब मलमास शुरू होने वाला है तो लोग इसके बाद ही कोई खरीदारी करेंगे। मगर आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का असर जरूर देखने को मिलेगा।’ उन्होंने आगे बताया कि, ‘लोग शादी में सोने के ज्वैलरी लेने के लिए एवरेज के हिसाब से चल रहे हैं, ताकि अगर दिसंबर में सोने का दाम दो लाख रुपये हो जाए तो वह पहले से खरीद कर इन सारी चीजों को मेंटेन कर सके।’ ऑल इंडिया ज्वेलरी संगठन ने मंत्रालय में भेजा प्रपोजल विनोद कुमार ने आगे बताया कि, ‘सर्राफा संघ के लोगों ने मीटिंग की है और इस अपील के विकल्प के बारे में चर्चा भी चल रही है। ऑल इंडिया ज्वेलरी संगठन ने मंत्रालय में जाकर अपना कुछ प्रपोजल भी डाले हैं। एक प्रपोजल यह भी है कि RBI के पास जो 800 टन के आसपास सोना है, उसे मैन्युफैक्चरर को लोन दे दे। इसमें जो इंटरेस्ट लेना है, वह सरकार ले ले, लेकिन इसके रिटर्न में सोना ही ले, चाहे सोना का भाव बढ़े या घटे। इसमें भंडार में कमी नहीं होगी। मोदी के अपील का मार्केट में कोई असर नहीं मार्केट में एक ऐसे कारोबारी भी है, जिनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के अपील का मार्केट में कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। डाकबंगला स्थित मोहन अलंकार ज्वेलर्स के सौरभ कुमार ने कहा कि, ‘मोदी जी ने सोच समझकर ही यह बात कही है। हालांकि, उनके अपील का मार्केट में कोई इफेक्ट देखने को नहीं मिल रहा है। लोग अपने हिसाब से सोना खरीद रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *