औरंगाबाद के नयापुर गांव में मासूम सतीश कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। हत्या के एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता अक्षय कुमार ने पड़ोसी संजीत चौधरी, उसकी पत्नी संगीता देवी, अशोक चौधरी और संजय चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गांव की महिला कलावती कुंवर ने उनके सतीश(8) को संगीता देवी के साथ जाते हुए देखा था। इसके बाद बच्चा लापता हो गया। अगले दिन उसका शव तालाब से बरामद किया गया। जमीन विवाद को लेकर पहले से ही दोनों परिवारों के बीच तनाव था। आरोपियों का शराब कारोबार से संबंध रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों के घर पर छापेमारी एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान गांव के श्मशान घाट के पास बने एक शेड में खून के धब्बे मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों में छापेमारी की, जहां कुछ कपड़ों पर भी खून के निशान पाए गए। इन साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक चौधरी और संजीत चौधरी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा- जल्द होगा मामले का खुलासा देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास जारी है और हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। गांव में पुलिस कैंप कर रही है बता दें, शनिवार की सुबह नयापुर गांव निवासी अक्षय यादव के पुत्र सतीश कुमार का शव गांव के ही एक व्यक्ति के निजी तालाब से बरामद किया गया था। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पूरे मामले पर ग्रामीणों की नजर अब पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Source link
