मुख्य बातें

इंपैक्ट फीचर: एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ,भीषण गर्मी से लेकर मानसून की बारिश तक, घरों को पूरे साल सुरक्षित रखने वाला समाधान

इंपैक्ट फीचर:  एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ,भीषण गर्मी से लेकर मानसून की बारिश तक, घरों को पूरे साल सुरक्षित रखने वाला समाधान


  • Hindi News
  • Business
  • Asian Paints Damp Proof: Year Round Home Protection Against Heat & Monsoon

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियन पेंट्स ने भारतीय मौसम की दो बड़ी चुनौतियों-भीषण गर्मी और मानसून में होने वाले लीकेज-सीपेज को ध्यान में रखते हुए एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ पेश किया है। यह ऐसा समाधान है, जो घरों को गर्मी और बारिश दोनों से सुरक्षा देने में मदद करता है। हाई रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी और वॉटरप्रूफिंग सुरक्षा के साथ यह खासतौर पर छतों और बाहरी सतहों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है।

भारतीय घरों को हर साल दो चरम मौसमी बदलावों का सामना करना पड़ता है-भीषण गर्मी और उसके बाद भारी मानसूनी बारिश। हालांकि ये मौसम कई महीनों के अंतराल पर आते हैं, लेकिन अक्सर घर के एक ही हिस्से पर सबसे पहले इन मौसमों का असर पड़ता है। और वो हिस्सा है घर की छत।

गर्मियों में छत पहले गर्म होती हैं और घर के भीतर तक उतर आती है गर्मी

गर्मियों के चरम मौसम में, छत लंबे समय तक सीधी धूप के संपर्क में रहती हैं, जिससे गर्मी अवशोषित होती है और धीरे-धीरे घर के अंदर पहुंचती रहती है। कई घरों में, विशेषकर ऊपरी मंजिलों पर बने घरों में, इससे कमरे गर्म हो जाते हैं, सीलिंग से आती गर्मी परेशान करने लगती है और कूलिंग सिस्टम को जरूरत से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

मानसून में छतों से पानी का रिसाव बढ़ा सकता है मरम्मत का खर्च

मानसून आने पर, उसी छत को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ता है। भारी बारिश, जमा हुआ पानी, सतह पर दरारें और लगातार नमी के संपर्क में रहने से समय के साथ रिसाव और सीलन हो सकती है। यदि इसका समाधान न किया जाए, तो इससे सीलन के धब्बे, पेंट का उखड़ना, दाग-धब्बे और घर के अंदर बार-बार मरम्मत का खर्च हो सकता है।

आमतौर पर कई मकान मालिक इन समस्याओं के बारे में तभी चिंता करते हैं जब वे एकदम सामने नजर आने लगती हैं। घर में बढ़ती गर्मी को गर्मियों की समस्या माना जाता है, जबकि वॉटरप्रूफिंग के बारे में केवल तभी सोचा जाता है जब बारिश शुरू हो जाती है। लेकिन जिम्मेदारी से घर की देखभाल का मतलब है दोनों समस्याओं के लिए पहले से तैयारी करना।

एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ: दो समस्याओं का एक समाधान

एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ को भारतीय मौसम की कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह हाई रिफ्लेक्टिव टेक्नोलॉजी, चमकदार सफेद रंग और खास प्रोटेक्टिव कोट के साथ आता है। यह छत पर पड़ने वाली गर्मी को परावर्तित करने में मदद करता है और सतह के तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।

इसका असर यह होता है कि भीषण गर्मियों में घर अपेक्षाकृत ठंडे रह सकते हैं, खासकर टॉप फ्लोर वाले घरों में गर्मी कम महसूस होती है। इससे कूलिंग उपकरणों पर दबाव घटता है और परिवारों को रोजमर्रा के जीवन में ज्यादा आरामदायक माहौल मिल सकता है।

गर्मी से सुरक्षा देने के साथ-साथ एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ मानसून में भी घर को मजबूत सुरक्षा देता है। इसकी सीमलेस वॉटरप्रूफिंग मेम्ब्रेन छतों और वर्टिकल सतहों पर पानी के रिसाव, लीकेज और सीपेज को रोकने में मदद करती है। छत (टेरेस) और वर्टिकल यानी सीधी खड़ी सतहों (दीवारों आदि) पर 10 साल की वॉटरप्रूफिंग वारंटी के साथ यह लंबे समय तक भरोसेमंद सुरक्षा प्रदान करता है।

एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ में इलास्टोमेरिक गुण

इसके अलावा, एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ में इलास्टोमेरिक गुण दिए गए हैं, जो मौसम के बदलाव और समय के साथ बनने वाली छोटी दरारों को कवर करने में मदद करते हैं। इससे छत की सुरक्षा परत ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनी रहती है।

इसके अलावा, एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ को फाइबर्स से मजबूत बनाया गया है, जो बेहतर एब्रेशन रेजिस्टेंस यानी घिसाव या मामूली टूट-फूट को सहने की क्षमता प्रदान करते हैं। इससे इसकी सुरक्षात्मक परत कठिन बाहरी परिस्थितियों और लगातार मौसम के असर के बावजूद लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है।

एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ घर मालिकों के लिए भरोसेमंद समाधान

कूलिंग कम्फर्ट, वॉटरप्रूफिंग सुरक्षा, क्रैक रेजिस्टेंस और टिकाऊपन का यही संयोजन एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ को आज के घर मालिकों के लिए एक भरोसेमंद समाधान बनाता है। यह सिर्फ मौसम के हिसाब से किया गया तात्कालिक उपाय नहीं, बल्कि घर की लंबे समय तक देखभाल और सुरक्षा की दिशा में एक सक्रिय कदम है।

बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी-बारिश के बीच अब घरों की देखभाल केवल कोई नुकसान होने के बाद मरम्मत कराने तक ही सीमित नहीं रह गई है। अब जरूरत है समय रहते सही और जिम्मेदार फैसले लेने की, ताकि घर हर मौसम में सुरक्षित, ठंडे और बेहतर तरीके से संरक्षित रह सकें।

क्योंकि मौसम का पहला असर सबसे पहले छत पर पड़ता है, और उसकी मजबूत सुरक्षा पूरे घर की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करती है। इसलिए एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ लगाना एक सही समाधान है। ये भीषण गर्मी या भीषण बारिश जैसी मौसम की चरम परिस्थितियों में भी आपकी छत और आपके घर को भरोसेमंद सुरक्षा देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *