मुख्य बातें

घाटमपुर में डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत: सुसराल से वापस घर लौट रहा था, चौकी इंचार्ज ने 50 हजार रुपए परिजनों को सौंपे – Kanpur News

घाटमपुर में डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:  सुसराल से वापस घर लौट रहा था, चौकी इंचार्ज ने 50 हजार रुपए परिजनों को सौंपे – Kanpur News

घाटमपुर के पतारा में तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचलकर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, चौकी इंचार्ज को युवक के पास से 50 हजार रुपए मिले थे, जिसे परिजनों को सौंपा है। कौशांबी जिले के अनेठा, कैमा गांव निवासी 48 वर्षीय संजय पुत्र पृथ्वीपाल सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, वह दो दिन पूर्व अपनी ससुराल जगदीशपुर गांव निवासी बब्बू सिंह के यहां पर आए थे, बुधवार सुबह ससुराल में कार खड़ी करके बाइक से वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही वह कानपुर-सागर हाइवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र में स्थित तिलसड़ा मोड के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी, परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी और बेटी का रो रोकर बुरा हाल हादसे की सूचना मिलते मृतक की पत्नी माया और 20 वर्षीय बेटी काजल का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी रो रोकर यह कहती है, कि मेरे जीने का सहारा छूट गया, अब हमारी और घर की देखरेख कौन करेगा। चौकी इंचार्ज ने 50 हजार परिजनों को लौटाए पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने सड़क हादसे के बाद ईमानदारी की मिशाल पेश की है, बताया कि युवक के बैग में पचास हजार रुपए की गड्डी पड़ी थी, जिसे मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *