मुख्य बातें

मोहनपुर में ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा: देवघर-दुमका के दो तस्कर गिरफ्तार, 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद – Deoghar News

मोहनपुर में ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा:  देवघर-दुमका के दो तस्कर गिरफ्तार, 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद – Deoghar News

देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस को 19 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि दधीजोर-लेटवावरण सड़क स्थित तोरहा मोड़ के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। रंगे हाथों पकड़ाया गौतम छापेमारी के दौरान टीम ने गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी (26) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्कूल रोड का निवासी बताया गया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी गौतम महथा ने पुलिस को बताया कि उसे ब्राउन शुगर की सप्लाई दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंघनी निवासी फिरोज अंसारी उर्फ गुड्डू करता है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरोज अंसारी को दुमका से गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड के विभिन्न जिलों में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते थे। इस मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या 77/26 के तहत बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गौतम महथा के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में मोहनपुर थाना पुलिस, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *