मुख्य बातें

हरियाणा- 25 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां: लू के ऑरेंज अलर्ट के चलते 6 दिन एडवांस किया; CM-शिक्षा मंत्री की मीटिंग में फैसला – Haryana News

हरियाणा- 25 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां:  लू के ऑरेंज अलर्ट के चलते 6 दिन एडवांस किया; CM-शिक्षा मंत्री की मीटिंग में फैसला – Haryana News

हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 24 मई को संडे है, यानी बच्चों को अब शनिवार यानी 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा। पहले यह छुट्टियां 1 जून से शेड्यूल्ड थीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अफसरों के साथ बुधवार को करीब 2 घंटे चली बैठक में समर वेकेशन 6 दिन एडवांस करने का फैसला लिया गया। सीएम नायब सैनी ने मीटिंग के बाद खुद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की भीषण गर्मी के चलते सरकार ने रिव्यू किया। मौसम विभाग ने प्रदेश में हीटवेब का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 शहरों में दिन का टेंपरेचर 45 डिग्री के पार हो गया है। 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक सबसे गर्म रहा। 25 मई से नौतपा शुरू होना है।
टीचर्स अब स्कूल में मोबाइल नहीं चला सकेंगी मीटिंग के बाद शिक्षा मंत्री ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में कोई भी टीचर अब क्लास में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। वहीं, शिक्षा मंत्री ने स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान को शामिल करने की घोषणा की है। रेवाड़ी में स्कूलों का टाइम बदला रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का टाइम बदला गया है। 20 मई 2026 से आगामी आदेश तक सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक स्कूल लगेगा। हरियाणा के 7 शहरों में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *