मुख्य बातें

किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI-DOB प्रभारी घायल: बाइक चोर गिरोह के अपराधी को पकड़ने के दौरान गोलीबारी, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI-DOB प्रभारी घायल:  बाइक चोर गिरोह के अपराधी को पकड़ने के दौरान गोलीबारी, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में बुधवार की रात बाइक चोरी गिरोह के एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी भी घायल हुआ है। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के फरीनगोला रेलवे फाटक के समीप चौहान बस्ती में हुई। गंभीर रूप से घायल पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार हैं, जिन्हें गोली लगी है। वहीं, डीओबी प्रभारी सह इंस्पेक्टर को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था आरोपी पुलिस को बाइक चोरी की घटना की सूचना मिली थी। तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। खुफिया जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, जहां अपराधी पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे। भागने के दौरान पुलिस अधिकारियों और अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू के बीच गोलीबारी हुई। अपराधी पवन कुमार ने पुलिस पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस अधिकारी और अपराधी दोनों घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों और अपराधी को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी उक्त स्थान पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने पुलिस की गोलीबारी को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया। मामले में आगे की जांच जारी है। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पवन कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पवन कुमार के खिलाफ किशनगंज जिले में दो मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य जिलों में भी उसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज और जेल भी जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि आज ये अकेले ही आया था और इसके अन्य साथी भी आने वाले थे।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व इसकी तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसके बाद से ही इसकी तलाश की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी विशाल राज भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *