- Hindi News
- National
- NEET Paper Leak | CBI Probe Reveals Maharashtra Coaching Directors School College Plan
नई दिल्ली/लातूर/पुणे2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लातूर के RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर का निर्माणाधीन इमारत।
नीट पेपर लीक मामले में CBI जांच में पता चला है कि गिरोह ने परिजनों की आर्थिक स्थिति देखकर 5 से 50 लाख रुपए तक में पेपर बेचा। बाकी रकम की गारंटी के लिए ब्लैंक चेक और छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे जाते थे। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महाराष्ट्र का कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था।
CBI जांच के मुताबिक, पेपर की कोई तय कीमत नहीं थी। सौदा हर परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर तय किया जाता था। पूरी रकम पहले नहीं ली जाती थी। सिर्फ टोकन मनी ली जाती थी। डील यह थी कि आंसर-की आने के बाद अगर यह साबित हो जाए कि दिया गया ‘क्वेश्चन बैंक’ असली पेपर से मेल खाता है, तब बाकी रकम ली जाएगी।
हालांकि परीक्षा के बाद कई परिजनों ने पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि फिजिक्स के कुछ सवाल मेल नहीं खा रहे। कुछ ने आधी रकम दी और बाकी रिजल्ट के बाद देने की बात कही।
खुलासे के वक्त भी पैसे वसूल रहा था गिरोह
IB से इनपुट मिलने के बाद 8 मई की रात राजस्थान SOG ने कार्रवाई शुरू की। उस समय भी गिरोह खरीदारों से पैसे वसूलने में जुटा था। सीकर में पेपर खरीदने वाले एक छात्र से पूछताछ के दौरान उसी वक्त उसके पास पैसे मांगने के लिए दलाल का फोन आया। CBI ने पेपर खरीदने वाले छात्रों के यहां छापेमारी की, जहां यही पैटर्न सामने आया।
लातूर में 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज की तैयारी
मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के लातूर की RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। वहां बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था। CBI उसके फंडिंग स्रोत, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है।
5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, एक की रिमांड बढ़ी
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
अब तक 10 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 6 महाराष्ट्र से

आज नीट का री-एग्जाम होगा
NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया।

——————–
ये खबर भी पढ़ें…
नीट री-एग्जाम से पहले फेक टेलीग्राम चैनल्स पर एक्शन: शिक्षा मंत्री बोले- तुरंत ब्लॉक करें; पेपर लीक केस में 5 आरोपी जेल भेजे गए

नीट यूजी के 21 जून को होने वाले री-एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वाले फर्जी टेलीग्राम चैनलों और ऑनलाइन नेटवर्क्स पर एक्शन लेने के निर्देश दिए। पूरी कॉपी पढ़ें…

