हरियाणा में 645 करोड़ रुपए के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में ईडी ने गुरुवार को बड़ा अपडेट दिया। मामले के कथित मास्टरमाइंड रिभव ऋषि की 10 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद उसे पंचकूला की पीएमएलए कोर्ट (धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत स्थापित विशेष अदालत) में पेश किया गया, जहां ईडी ने उसकी 4 दिन की और हिरासत मांगी, हालांकि कोर्ट की ओर से एक दिन की ही मिली। ईडी के मुताबिक, रिभव ऋषि चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैँक् की ब्रांच में मैनेजर था। जांच में सामने आया है कि उसने फर्जी कंपनियां बनाकर हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के खातों से करोड़ों रुपए की हेराफेरी की। ED ने किए हैं ये दावे…
Source link
