मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में घर से बाहर से ब्रेजा कार चोरी: पानीपत में ओवरस्पीड का चालान, मैसेज देखकर पता चला, 140 की स्पीड पर थी – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में घर से बाहर से ब्रेजा कार चोरी:  पानीपत में ओवरस्पीड का चालान, मैसेज देखकर पता चला, 140 की स्पीड पर थी – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र शहर के पॉश इलाके से बेहद शातिर तरीके से घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार को चोर चोरी कर ले गए। कार मालिक को चोरी का पता भी तब चला, जब करीब डेढ़ घंटे बाद उसके मोबाइल पर ओवरस्पीड चालान का मैसेज आया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना शुक्रवार तड़के करीब 4:10 बजे हुई। ज्योति नगर के रहने वाले गुलाटी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक मुकेश गुलाटी ने रोजाना की तरह अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार अपने घर के बाहर खड़ी की थी। गाड़ी में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम लगा हुआ था, लेकिन लॉक खुलने की कोई आवाज तक आसपास किसी को सुनाई नहीं दी। बड़ी सफाई से खोला लॉक मुकेश गुलाटी ने बताया कि सुबह 4:10 बजे कुछ युवक इलाके में पहुंचे। उन्होंने बिना किसी हड़बड़ाहट के बड़ी सफाई से कार का लॉक खोला और कुछ ही मिनटों में गाड़ी लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग सुबह उठे तो घर के बाहर से कार गायब मिली। पहले उन्हें लगा कि शायद किसी परिचित ने गाड़ी हटाई हो, लेकिन तभी मोबाइल पर आए मैसेज उनको चौंका दिया। पानीपत में कटा ओवरस्पीड का चालान उनके मोबाइल पर सुबह करीब 5:40 बजे ओवरस्पीड चालान का मैसेज आया। चालान पानीपत के टोल प्लाजा के पास हुआ था। मैसेज देखकर सारा माजरा उनकी समझ में आ गया। उन्होंने तुरंत घर की सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में चोर कार का लॉक खोकर उसे ड्राइव करके ले गए। 140 से ज्यादा स्पीड पर थी कार चालान के मैसेज में कार की स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा दर्ज हुई। चोर करीब डेढ़ घंटे के भीतर ही कार को कुरुक्षेत्र से करीब 93 किलोमीटर दूर तक पानीपत ले गए। फुटेज में साफ दिखा कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें किसी तरह का डर नहीं था। पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब टोल प्लाजा की फुटेज और चालान रिकॉर्ड के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *