मुख्य बातें

चंडीगढ़ डिवाइडिंग रोड 4 माह बाद खुला: लंबे समय से चल रहा विवाद थमा; सड़क खुलवाने को लोगों ने दिया था धरना – Chandigarh News

चंडीगढ़ डिवाइडिंग रोड 4 माह बाद खुला:  लंबे समय से चल रहा विवाद थमा; सड़क खुलवाने को लोगों ने दिया था धरना – Chandigarh News

चंडीगढ़ के सेक्टर-33 और 45 की डिवाइडिंग रोड को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शांत हो गया। शुक्रवार को प्रशासन ने लोगों के लिए रास्ता फिर से खोल दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 4 महीने पहले इस सड़क को बंद करने के विरोध में लोगों ने धरना दिया था। उस समय भी एरिया पार्षद कंवर राणा लोगों के समर्थन में धरने पर बैठे थे और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया था। रोड खुलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को होती थी दिक्कत यह सड़क सेक्टर-32 अस्पताल और स्कूलों तक पहुंचने का अहम रास्ता है। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों के अनुसार हर सुबह हजारों बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। वहीं अस्पताल जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस को भी परेशानी हो रही थी। जनता ने चुना है, इसलिए उनके साथ हूं एरिया पार्षद कंवर राणा ने कहा कि सड़क बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें उनकी समस्याएं हल करने के लिए चुनकर भेजा है, इसलिए वह हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे। राणा ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही प्रशासन को बताया था कि यह रास्ता इलाके के लोगों के लिए बेहद जरूरी है। लोगों की परेशानी को देखते हुए लगातार विरोध किया गया, जिसके बाद अब रास्ता खोल दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *