मुख्य बातें

चतरा पुलिस ने लोहरदाग से की उग्रवादी की गिरफ्तारी: आम्रपाली माइंस अधिकारियों से लेवी मागने में है आरोपी; ट्रक में लगा दी थी आग – Chatra News

चतरा पुलिस ने लोहरदाग से की उग्रवादी की गिरफ्तारी:  आम्रपाली माइंस अधिकारियों से लेवी मागने में है आरोपी; ट्रक में लगा दी थी आग – Chatra News

चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के एक सक्रिय सदस्य को लोहरदगा से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना में आगजनी और करोड़ों रुपये की लेवी वसूली के मामले से जुड़ी है। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने

.

चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने पड़ोसी जिले लोहरदगा में कार्रवाई की। टीम ने उग्रवादी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया। उग्रवादी कंपनी से करोड़ों रुपए की लेवी की मांग कर रहे थे

चतरा का टंडवा स्थित आम्रपाली परियोजना में कार्यरत एनसीसी (NCC) लिमिटेड के अधिकारियों को टीएसपीसी (TSPC) और जेजेएमपी (JJMP) के नाम पर धमकी भरे फोन आ रहे थे। उग्रवादी कंपनी से करोड़ों रुपए की लेवी की मांग कर रहे थे।

यह मामला तब गंभीर हो गया जब 24 जनवरी 2026 की रात को कोल उत्खनन में लगी कंपनी की एक वोल्वो ट्रक को पांच अज्ञात हथियारबंद उग्रवादियों ने रोक लिया। उग्रवादियों ने सुपरवाइजर और ड्राइवर के साथ मारपीट की और वाहन को आग के हवाले कर दिया। JJMP संगठन के नाम का एक पर्चा छोड़ा

इसके बाद खौफ पैदा करने के लिए अपराधियों ने वोल्वो ट्रक के अगले हिस्से में पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उग्रवादियों ने घटनास्थल पर JJMP संगठन के स्वयंभू लीडर ‘शिव जी’ के नाम का एक पर्चा छोड़ा, जिसमें साफ लिखा था कि अगर लेवी नहीं दी, तो अंजाम इससे भी बुरा भुगतना होगा।

अगले ही दिन 25 जनवरी की सुबह फिर कंपनी के अधिकारियों को फोन कर लेवी की डिमांड दोहराई गई। इस दुस्साहसिक घटना के बाद चतरा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

इसी दौरान, 21 मई 2026 को एसपी को एक बेहद पुख्ता और सटीक इनपुट मिला कि इस पूरी आगजनी और लेवी कांड का मुख्य सूत्रधार और JJMP का सक्रिय सदस्य रवींद्र सिंह उर्फ रवींद्र सिंह खरवार (28) छिपते-छिपाते लोहरदगा जिले के जोबांग थाना अंतर्गत अपने पैतृक गांव पहाड़ गीर आया हुआ है।

सूचना मिलते ही एसपी ने बिना एक पल गंवाए टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक स्पेशल टास्क फोर्स यानी विशेष छापेमारी दल का गठन किया। पुलिस टीम ने लोहरदगा के उस दुर्गम इलाके में उग्रवादी के घर के चारों तरफ से घेराबंदी की और तड़के सुबह ही धावा बोलकर उग्रवादी रवींद्र सिंह खरवार को दबोच लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *