मुख्य बातें

धमतरी में ऑनलाइन IPL सट्टा, एक गिरफ्तार: मोबाइल ऐप से हो रहा था हार-जीत का दांव, यूपीआई और फोन-पे से हो रहा था लेनदेन – Dhamtari News

धमतरी में ऑनलाइन IPL सट्टा, एक गिरफ्तार:  मोबाइल ऐप से हो रहा था हार-जीत का दांव, यूपीआई और फोन-पे से हो रहा था लेनदेन – Dhamtari News

धमतरी में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल ऐप और ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैचों में हार-जीत पर दांव लगवाकर सट्टेबाजी का कारोबार चला रहा था। कार्रवाई कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से ऑनलाइन दांव लगवाते हुए पकड़ लिया। ऑनलाइन लिंक और मोबाइल ऐप के ज़रिये खिला रहे थे सट्टा जांच में पता चला कि आरोपी ‘ALL PANNALE Exch’ नामक ऑनलाइन लिंक और मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहा था। वह आईपीएल मैचों में हार-जीत पर सट्टा लगाने के लिए आईडी और पासवर्ड के जरिए नेटवर्क संचालित कर रहा था। यूपीआई और फोन-पे से हो रहा था लेनदेन पुलिस जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े बैंकिंग और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जानकारी भी सामने आई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ऑनलाइन सट्टे के लिए संबंधित व्यक्ति के खाते में फोन-पे और यूपीआई के जरिए 49,990 रुपये ट्रांसफर किए थे। वन प्लस मोबाइल और डिजिटल सबूत जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वन प्लस11 मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसका उपयोग सट्टा संचालन में किया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे लिंक, आईडी, पासवर्ड, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया है। आरोपी न्यायिक रिमांड पर गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सोवनी (40) निवासी आमापारा, सिंधी धर्मशाला के सामने के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *