हिमाचल के मंडी शहर में आज रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। दोनों गुटों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं और कुछ लोग नजर आ रहे है जो एक दूसरे पर थप्पड़ और धक्का मुक्की कर रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति महिला के मुंह पर भी मुक्का मरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मौके पर खूब हंगामा हुआ जो काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान मौके पर खूब भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया। घटना के बाद दोनों पक्षों को सिटी चौकी ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुकानें लगाने को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़े। पहले भी कई बार ऐसी झड़प होती रही है। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने प्रशासन से रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था के उचित प्रबंधन की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। मंडी में लड़ाई के PHOTOS..
Source link
