मुख्य बातें

लुधियाना में गटर में गिरी बच्ची: स्कूटी पर मां के साथ जा रही थी, सड़क पर भरा था पानी; केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू ने VIDEO शेयर किया – Ludhiana News

लुधियाना में गटर में गिरी बच्ची:  स्कूटी पर मां के साथ जा रही थी, सड़क पर भरा था पानी; केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू ने VIDEO शेयर किया – Ludhiana News

लुधियाना में गटर में गिरी बच्ची का वीडियो सामने आया है। बच्ची अपनी मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी। सड़क पर जलभराव के कारण उन्हें खुला गटर दिखाई नहीं दिया। पलक झपकते ही स्कूटी गदर में गिर गई। स्कूटी के साथ बच्ची भी गटर में गिर गई, हालांकि उसकी मां गटर में गिरने से बच गई। वहां मौजूद राहगीर तुरंत बच्ची को बचाने के लिए दौड़े। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथी ही स्कूटी को भी बाहर निकाला। ये वीडियो केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार (22 मई) को शेयर किया। ये घटना ताजपुर रोड पर सामने आई। हालांकि यह घटना किस तारीख की है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। केंद्रीय राज्य मंत्री की अहम बातें…. सड़क पर जमा रहता है पानी
स्थानीय निवासी मनी अरोड़ा ने बताया कि इलाके में डेयरियों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। पानी इतना ज्यादा होता है कि सड़क के गड्ढों और गटर का बिल्कुल पता नहीं चलता, जिससे यहां रोजाना ऐसे हादसे होते रहते हैं। अब वीडियो में क्या दिख रहा…. एक महीने समराला चौक पर हुई थी घटना
करीब एक महीने पहले समराला चौक के पास सड़क किनारे खुले गटर में बच्चा गिर गया था। दुकानदार लवप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चा अपने साथियों के साथ खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह गटर में जा गिरा। उसके गिरते ही साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने रस्सी का इंतजाम किया और फिर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *