मुख्य बातें

पंजाब- हनीट्रैप में फंसे चेयरपर्सन पति ने जहर खाया: संगरूर में परिवार बोला- महिला ने साथ बिठाकर जबरन PHOTOS लिए, अब ₹5 लाख मांग रही – Sangrur News

पंजाब- हनीट्रैप में फंसे चेयरपर्सन पति ने जहर खाया:  संगरूर में परिवार बोला- महिला ने साथ बिठाकर जबरन PHOTOS लिए, अब ₹5 लाख मांग रही – Sangrur News

पंजाब के संगरूर में पंचायत समिति की चेयरपर्सन मनजीत कौर के पति ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। परिवार ने जैसे ही उसे बेहोश देखा, तो तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि एक महिला उसके साथियों ने रणजीत को ‘हनीट्रैप’ में फंसाया था। महिला ने उसके साथ जबरन फोटोज लिए और धमकी देकर 5 लाख रुपए ऐंठने की कोशिश कर रही थी। इसी ब्लैकमेलिंग के चलते रणजीत सिंह ने ये कदम उठाया। रणजीत पंजाब एंड सिंध बैंक में बतौर चपरासी कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, रणजीत को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया है। पंचायत समिति दिड़बा की चेयरपर्सन मनजीत कौर की तरफ से शिकायत के बाद आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लोन दिलाने के बहाने फंसाया दिड़बा के गांव लाड बंजारा कलां के रहने वाले रणजीत सिंह के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से एक महिला उनके बेटे को लोन दिलवाने की बात कहकर लगातार फोन कर रही थी। बीती 18 तारीख को उस महिला ने रणजीत सिंह को मिलने के बहाने से बुलाया। जब रणजीत सिंह उसे लेकर घर पहुंचा, तो साजिश के तहत पीछे से उस महिला के 4-5 अन्य साथी भी वहां आ गए। जबरन खींची PHOTOS और मांगी 5 लाख की फिरौती गुरमेल सिंह के मुताबिक, घर में घुसते ही उन आरोपियों ने रणजीत सिंह और उस महिला को एक साथ बैठाकर जबरन उनकी तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपियों ने रणजीत सिंह को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। इस ब्लैकमेलिंग के दम पर आरोपियों ने रणजीत सिंह से 5 लाख रुपए देने की मांग की। बात यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने डरा-धमका कर कुछ कागजातों पर जबरन साइन भी करवा लिए। इस पूरी घटना से रणजीत सिंह इतने परेशान हो गए कि उन्होंने जहर खा लिया। पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी डॉ. के.के. बाजवा ने बताया कि पंचायत समिति दिड़बा की चेयरपर्सन मनजीत कौर की तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। इस शिकायत में मुख्य रूप से संदीप कौर नामक महिला और उसके अन्य साथियों पर हनीट्रैप में फंसाने और जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *