मुख्य बातें

भागलपुर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत: खेलते समय हुआ हादसा, एसडीआरएफ-गोताखोरों ने निकाली बॉडी – Bhagalpur News

भागलपुर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत:  खेलते समय हुआ हादसा, एसडीआरएफ-गोताखोरों ने निकाली बॉडी – Bhagalpur News

भागलपुर के खरीक अंचल क्षेत्र के काजी कोरैया गांव में आज दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृत बच्चों की पहचान हरिजन टोला निवासी कुनकुन के बमबम कुमार और अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे गांव के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे तालाब के किनारे पहुंच गए और अनजाने में गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक जब दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान तालाब के पास बच्चों के होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उनके पानी में डूब जाने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और खरीक अंचलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की पहल पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ कर्मियों ने ढूंढा स्थानीय गोताखोर आर्यन कुमार और गुड्डू पासवान ने एसडीआरएफ कर्मियों के साथ मिलकर तालाब में सघन खोज अभियान चलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आपदा राहत के तहत सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मृतक बच्चों के परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे रोज की तरह घर के पास खेल रहे थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन जब तक उन्हें तालाब से निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और परिवार को राहत देने की मांग की है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि यह घटना पूरे गांव के लिए बेहद दुखद है। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है तथा घटना की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *