मुख्य बातें

पठानकोट में मतदान पर डेढ़ गुना ज्यादा पुलिस बल तैनात: चुनावों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; गड़बड़ी करने वालों को एसएसपी की सख्त चेतावनी – Pathankot News

पठानकोट में मतदान पर डेढ़ गुना ज्यादा पुलिस बल तैनात:  चुनावों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; गड़बड़ी करने वालों को एसएसपी की सख्त चेतावनी – Pathankot News

मंगलवार को निकाय चुनाव के मतदान के मद्देनजर पठानकोट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने सोमवार को शहर के कई मतदान केंद्रों और काउंटिंग सेंटरों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
5 सेक्टरों में बंटा शहर,सुरक्षा का त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र
सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए एसएसपी ढिल्लों ने बताया कि पूरे शहर को पांच विशेष सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर की कमान एक एसएचओ के हाथ में होगी, जिनके तहत 3 से 4 ‘इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल’ और अतिरिक्त पुलिस रिजर्व फोर्स तैनात रहेगी।
इन सेक्टरों के ऊपर सुरक्षा की निगरानी एक डीएसपी रैंक के अधिकारी और स्वयं एसपी करेंगे। ऐसा ही समान सुरक्षा पैटर्न सुजानपुर में भी लागू किया गया है। ताकि, किसी भी अप्रिय घटना पर बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया जा सके।
जनता से अपील, उपद्रवियों को सख्त चेतावनी
पुलिस ने पठानकोट की जनता की सराहना करते हुए कहा कि पठानकोट का इतिहास हमेशा से शांतिपूर्ण चुनाव कराने का रहा है। उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की। शरारती तत्वों को चेतावनी देते एसएसपी ने कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने या कोई शरारत करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर सिविल और पुलिस के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हमारी स्पेशल ब्रांच और इंटेलिजेंस यूनिट भी पूरी तरह सक्रिय हैं। गड़बड़ी करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
पोलिंग स्टेशन के अंदर इन चीजों पर पूर्ण पाबंदी
पठानकोट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों के भीतर सुरक्षा के लिहाज से कई पाबंदियां लगाई गई हैं। एसएसपी ने बताया कि मोबाइल फोन, पानी की बोतल, स्याही, चाकू, पेचकस, हथियार, कैमरा, माचिस की डिब्बी और लाइटर अंदर नहीं ले जा पाएंगे।
उन्होंने साफ किया है कि अक्सर लोग सोचते हैं कि वे मोबाइल फोन को स्विच ऑफ करके अंदर ले जा सकते हैं, लेकिन इस बार बंद मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *