मुख्य बातें

युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा: आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश; दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया – Ajmer News

युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा:  आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश; दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया – Ajmer News

अजमेर जिले के एक गांव में युवक ने अपने दोस्तों के साथ युवती का किडनैप किया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। युवती को मारने के बाद आरोपी युवक ने भी जहर खा लिया। युवक ने अपनी दादी को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक बेसुध था और युवती की लाश पड़ी थी। दोनों को किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का इलाज चल रहा है। दोस्तों के साथ आया युवक, घर से किडनैप कर ले गया
मृतक युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे दूसरे गांव का एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ घर आया। वो लोग मेरी बड़ी बेटी (20) को किडनैप कर कार में ले गए। इसके बाद पहाड़ी पर सुनसान जंगल में ले जाकर रेप किया और हत्या कर दी। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया- पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। युवती के शव को किशनगढ़ के अस्पताल में रखवाया है, जबकि आरोपी युवक का इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *