मुख्य बातें

रणवीर के खिलाफ एक्शन लेगी फिल्म फेडरेशन!: डॉन-3 छोड़ने पर फरहान अख्तर ने की शिकायत, अशोक पंडित बोले- इंडस्ट्री बर्बाद नहीं होने देंगे; प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

रणवीर के खिलाफ एक्शन लेगी फिल्म फेडरेशन!:  डॉन-3 छोड़ने पर फरहान अख्तर ने की शिकायत, अशोक पंडित बोले- इंडस्ट्री बर्बाद नहीं होने देंगे; प्रेस कॉन्फ्रेंस आज


16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धुरंधर की सक्सेस के बाद शूटिंग से ठीक पहले डॉन 3 छोड़ने से रणवीर सिंह विवादों में घिर गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की शिकायत के बाद अब FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एंप्लॉय्ज) उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकती है। फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित का कहना है कि इस तरह इंडस्ट्री बर्बाद नहीं होने दी जाएगी।

अशोक पंडित ने इस मामले पर बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा-

QuoteImage

यह बेहद गंभीर मामला है, और यह ट्रेंड बिल्कुल गलत है। शूट शुरू होने से सिर्फ 10 दिन पहले आप किसी प्रोजेक्ट से पीछे नहीं हट सकते। पहले हम अंदरूनी बैठक करेंगे, उसके बाद ही कोई फैसला लेंगे।

QuoteImage

आगे उन्होंने कहा, “अब हम वही करेंगे जो सही और न्यायसंगत होगा। हम इंडस्ट्री को इस तरह बर्बाद नहीं होने देंगे। कल को कोई भी फिल्म छोड़कर चला जाएगा। हम जो भी कदम उठाएंगे, वह इंडस्ट्री के हित में ही होगा।”

अशोक पंडित FWICE के चीफ एडवाइजर हैं।

अशोक पंडित FWICE के चीफ एडवाइजर हैं।

आज होगी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

डॉन 3 कास्टिंग विवाद पर आज 4 बजकर 30 मिनट पर मुंबई में फेडरेशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। प्रेस नोट में फेडरेशन ने लिखा है, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस FWICE द्वारा अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ दायर शिकायत पर लिए गए निर्णय के संबंध में आयोजित की जा रही है, जिसमें उन पर आगामी फिल्म डॉन 3 से कथित तौर पर अलग होने का आरोप है।

FWICE को यह शिकायत श्री फरहान अख्तर से मिली है, जो इसकी संबद्ध संस्था इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के सदस्य भी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, FWICE इस मामले पर आधिकारिक रूप से अपनी बात रखेगा और शिकायत तथा उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच के बाद अपना रुख और निर्णय साझा करेगा।

क्या है डॉन 3 का पूरा विवाद?

फरहान अख्तर ने साल 2023 में फिल्म डॉन 3 की घोषणा, एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 1978 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म डॉन और शाहरुख स्टारर डॉन (2006) के बाद ये डॉन फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अनाउंसमेंट के समय कियारा आडवाणी को फिल्म में कास्ट किया गया था। लेकिन प्रेग्नेंसी और मेटरनिटी ब्रेक के चलते कियारा ने फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद कृति सेनन को कास्ट करने की खबरें रहीं।

ये फिल्म फरहान अख्तर, होम प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना रहे थे। डॉन 3 को जारी रखने लिए फरहान ने अपनी दूसरी फिल्म जी ले जरा पोस्टपोन कर दी।

फिल्म डिले होने पर रणवीर सिंह धुरंधर में व्यस्त हो गए। रिपोर्ट्स थीं कि 2025 में डॉन 3 की शूटिंग शुरू होगी, लेकिन फिर अचानक रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। मेकर्स का आरोप है कि रणवीर स्क्रिप्ट में हस्तक्षेप कर रहे थे। वो गाली-गलौज और हिंसक सीन की मांग कर रहे थे, लेकिन मेकर्स इस पर राजी नहीं हुए।

मिड डे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर ने फिल्म छोड़ दी है और वो जल्द ही फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी लौटा देंगे। जबकि मेकर्स पहले ही प्री-प्रोडक्शन, डिले और री-वर्क के चलते फिल्म पर खर्च कर चुके थे।

इस पर फरहान अख्तर ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड में शिकायत कर 40 करोड़ हर्जाने की मांग की। उनका कहना था कि प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग शेड्यूल में बदलाव के चलते उनका भारी नुकसान हुआ है।

तब आमिर खान ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

प्रोड्यूसर गिल्ड ने दोनों पक्षों को सुलह का समय भी दिया, लेकिन हल तब भी नहीं निकला। अब फरहान अख्तर द्वारा FWICE को शिकायत की गई है, जिस पर जल्द ही कोई एक्शन लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *