मुख्य बातें

हिमाचल की 1293 पंचायतों में कल वोटिंग: 6500 पोलिंग पार्टियां आज रवाना होगी; शाम तक तैयार करने होंगे पोलिंग बूथ – Shimla News

हिमाचल की 1293 पंचायतों में कल वोटिंग:  6500 पोलिंग पार्टियां आज रवाना होगी; शाम तक तैयार करने होंगे पोलिंग बूथ – Shimla News

हिमाचल प्रदेश की 1293 पंचायतों में कल (बुधवार को) पहले चरण की वोटिंग होगी। इसके लिए आज 6500 से अधिक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना की जाएगी। अति दुर्गम क्षेत्रों के पोलिंग बूथ को बीते कल ही लगभग 450 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई है। शेष बूथों के लिए सभी मतदान दलों को आज हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में मतपेटी और चुनाव सामग्री के साथ भेजा जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियों को आज शाम तक मतदान केंद्र वोटिंग के लिए तैयार करने होंगे, ताकि कल सुबह सात बजे मतदान शुरू हो सके। पोलिंग दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद पंचायत भवन में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के मतों की गणना होगी। बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी। इसलिए इनकी मतपेटियां स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाएंगी। पांच रंग के मतपत्र तय पंचायत चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने अलग-अलग रंग के मतपत्र निर्धारित किए गए हैं। वार्ड मेंबर के लिए सफेद रंग का मतपत्र, उप प्रधान के लिए पीले रंग, प्रधान के लिए हल्के हरे रंग, पंचायत समिति सदस्य के लिए गुलाबी और जिल परिषद सदस्य के लिए नीले रंग का मतपत्र निर्धारित किया गया है। 1258 पंचायतों में 26 मई, 1170 पंचायतों में 28 मई को मतदान राज्य की 1258 पंचायतों में 26 मई और 1170 पंचायतों में 28 मई को मतदान होगा। 31 मई को बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। राज्य में 131 पंचायतें निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जहां सहमति नहीं बनी, वहां तीन चरणों में वोटिंग होगी। 3 हजार 754 प्रधान चुने जाएंगे इन चुनावों में 3 हजार 754 प्रधान, 3 हजार 754 उप प्रधान, 21 हजार 654 वार्ड मेंबर, 1 हजार 769 BDC और 251 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। कुल मिलाकर 31 हजार 182 जन प्रतिनिधियों का चयन होगा। प्रदेश में 21 हजार 678 मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। पंचायत चुनाव में 50.80 लाख वोटर करेंगे मतदान इनके भाग्य का फैसला 50 लाख 79 हजार 048 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 25 लाख 67 हजार 770 पुरुष, 25 लाख 11 हजार 249 महिलाएं तथा 29 अन्य वोटर शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *