मुख्य बातें

गोरखपुर में ट्रांसफार्मर को ठंडा कर रहा कुलर, VIDEO: पाइप से किया जा रहा तरी, भीषण गर्मी में बिजली विभाग का देसी जुगाड़ – Gorakhpur News

गोरखपुर में ट्रांसफार्मर को ठंडा कर रहा कुलर, VIDEO:  पाइप से किया जा रहा तरी, भीषण गर्मी में बिजली विभाग का देसी जुगाड़ – Gorakhpur News

गोरखपुर में एक तरफ जहां गर्मी का प्रचंड रूप देखने के लिए मिल रहा है वहीं पर गोरखपुर से एक ऐसी तस्वीर आई, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर के बक्शीपुर और विकासनगर इलाके में बिजली विभाग के अधिकारियों ने पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। दरअसल, भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते बिजली लोड की वजह से शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर गर्म होकर फुंकने की घटनाएं सामने आ रही थीं। ऐसे में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए अनोखे तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए किया जा रहा उपाय गोरखपुर के बक्शीपुर और विकासनगर इलाके में बिजली विभाग के अधिकारियों ने पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बक्शीपुर उपकेंद्र पर एक्सईएन के निर्देश पर ट्रांसफार्मर के पास बड़े एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं, ताकि लगातार हवा मिलती रहे और गर्मी कम हो सके। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर की बाहरी सतह पर लगातार पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विकासनगर इलाके की एक तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए उसके सामने सीधे कुलर लगा दिया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग बिजली विभाग के इस देसी जुगाड़ की जमकर चर्चा कर रहे हैं। बिजली विभाग के मुताबिक, लगातार बढ़ रही गर्मी और ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर में आग लगने और जलने की घटनाएं भी हुई थीं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। SDO बोले- कारगर साबित हुआ उपाय दैनिक भास्कर से बात करते हुए एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अंदर कवाल को ठंडा करने के लिए इन उपायों का होना जरूरी होता है। भीषण गर्मी पड़ने के चलते पानी का छिड़काव एग्जॉस्ट फैन जैसी चीजों का उपयोग किया जा रहा है। गोरखपुर में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। फिलहाल बिजली विभाग द्वारा अपनाई गई यह तरकीब कारगर साबित हो रही है। विभाग का कहना है कि इन उपायों से ट्रांसफार्मर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिल रही है और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित नहीं हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *