मुख्य बातें

पठानकोट में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार: गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुरकंडी पुलिस ने की कार्रवाई, दर्ज किया मामला – Pathankot News

पठानकोट में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार:  गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुरकंडी पुलिस ने की कार्रवाई, दर्ज किया मामला – Pathankot News

शाहपुरकंडी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 बोतल अवैध रम बरामद की हैं। यह कार्रवाई जुगियाल टी-1 चौक के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, रानीपुर तीगां निवासी नरेंद्र उर्फ ननू पुत्र बालकृष्ण अवैध शराब का कारोबार करता है। उसे एक्टिवा पर चौंक वाला खू से शाहपुरकंडी टी-1 चौक जुगियाल की ओर शराब ले जाते हुए देखा गया था। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की। जुगियाल टी-1 पर आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी से 13 बोतल ब्लैक हॉर्न रम बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर शराब की बोतलें जब्त कर लीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने स्पष्ट किया कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *