मुख्य बातें

बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन: 20 कोच के साथ 28 मई को होगी रवाना, रायपुर-दुर्ग समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:  20 कोच के साथ 28 मई को होगी रवाना, रायपुर-दुर्ग समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज – Bilaspur (Chhattisgarh) News

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर-पोत्तनूर के बीच एकतरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 28 मई को बिलासपुर से रवाना होगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिल सकेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन 28 मई गुरुवार को बिलासपुर से रात 9:10 बजे प्रस्थान करेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इसके प्रमुख स्टॉपेज बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर होंगे। यह ट्रेन रायपुर रात 11:30 बजे पहुंचकर 11:35 बजे रवाना होगी, जबकि दुर्ग में इसका आगमन रात 12:30 बजे और प्रस्थान 12:35 बजे होगा। गोंदिया में यह सुबह 3:30 बजे पहुंचेगी और 3:40 बजे आगे बढ़ेगी। इसके बाद यह बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, गूडूर, रेणिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टै, सेलम, ईरोड और तिरुप्पूर होते हुए तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच उपलब्ध होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी (सीटिंग कम लगेज रेक), 2 सामान्य श्रेणी के कोच और 16 स्लीपर कोच शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *