मुख्य बातें

बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में 69वां दीक्षांत समारोह: 19 डीएसपी देश सेवा की शपथ लेंगे, डीजीपी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी – Nalanda News

बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में 69वां दीक्षांत समारोह:  19 डीएसपी देश सेवा की शपथ लेंगे, डीजीपी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी – Nalanda News

बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में 69वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक साल का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले 19 डीएसपी प्रशिक्षु राष्ट्र सेवा की शपथ लेंगे। जिसमें 5 महिला डीएसपी भी शामिल हैं। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार हैं। पूजा कुमारी परेड कमांडर के नेतृत्व में भव्य पासिंग आउट परेड की सलामी ली। अकादमी परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इन प्रशिक्षु अधिकारियों को आधुनिक पुलिसिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। एक साल के व्यापक प्रशिक्षण सत्र के दौरान इन्हें अपराध अनुसंधान, साइबर फ्रॉड की बारीकियों, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और मानवाधिकारों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया है, ताकि वे भविष्य में एक संवेदनशील और सक्षम पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सके। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशिक्षुओं को घुड़सवारी, रायफल शूटिंग, कठिन फील्ड अभ्यास, मॉक ड्रिल और हथियार संचालन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इन गतिविधियों का उद्देश्य उन्हें हर विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी, प्रशिक्षुओं के परिजन और अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। आयोजन को अनुशासित और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए अकादमी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। राजगीर की धरती पर होने वाला यह दीक्षांत समारोह न केवल इन अधिकारियों के करियर की नई शुरुआत है, बल्कि बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक तथा सक्षम बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *