मुख्य बातें

टीना डाबी टॉप 100 कलेक्टरों में, घी-लड्डू का अभियान चलाया: जितेंद्र सोनी ने गरीब बच्चों को पहनाए जूते-चप्पल; देश के टॉप IAS में राजस्थान के 6 – Rajasthan News

टीना डाबी टॉप 100 कलेक्टरों में, घी-लड्डू का अभियान चलाया:  जितेंद्र सोनी ने गरीब बच्चों को पहनाए जूते-चप्पल; देश के टॉप IAS में राजस्थान के 6 – Rajasthan News

IAS टीना डाबी की बच्चों के लिए गुड़-मूंगफली-घी के लड्डू की पहल, महिलाओं के लिए लेडीज फर्स्ट अभियान ने उन्हें देश के टॉप-100 कलेक्टर में जगह दिलाई है। कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी के नो बैग डे व नंगे पैर आने वाले बच्चों के लिए जूते-चप्पल बांटने के अभियान के कारण वो भी इस लिस्ट में हैं। टॉप 100 की लिस्ट में टीना डाबी और जितेंद्र कुमार सोनी सहित 6 कलेक्टर और शामिल हैं। दरअसल, फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने 2025-26 के दौरान देश के 800 जिलों के कलेक्टरों का सर्वे किया था। सर्वे कलेक्टरों की ओर से नए तरह के कामों, सत्ता व विपक्ष के स्थानीय नेताओं-सीनियर IAS के फीडबैक, गुड गवर्नेंस सहित 10 बिन्दुओं के आधार पर किया गया। सर्वे के बाद ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ लिस्ट जारी की गई। संस्थान 15 साल से ये सर्वे कर रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

संस्था 15 साल से करा रही सर्वे, 10 मानक के आधार पर रैंकिंग फेम इंडिया मैगजीन की ओर से सर्वे की शुरूआत 2011 में हुई थी। एशिया पोस्ट के सहयोग से फेम इंडिया मैगजीन द्वारा जिलाधिकारियों/जिला मजिस्ट्रेटों (IAS) की लोकप्रियता और उनके कामों को लेकर लगभग हर साल सर्वे किया जाता है। सर्वे में कुछ मानक तय किए जाते हैं, जिनके आधार पर IAS का चयन किया जाता है। इसमें IAS नंबर वन या टू या थ्री जैसी बात नहीं है, सभी 100 को टॉप रेंकिंग मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *