मुख्य बातें

बकरीद को लेकरप मधुबनी प्रशासन अलर्ट: शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील, एसपी ने कहा- सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए – Madhubani News

बकरीद को लेकरप मधुबनी प्रशासन अलर्ट:  शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील, एसपी ने कहा- सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए – Madhubani News

मधुबनी जिले में बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती बुधवार रात करीब 8:30 बजे एसपी योगेंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पुलिस गश्ती की जा रही है। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से निगरानी एसपी ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। नगर थाना में स्थापित कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अफवाहों से बचने की अपील एसपी योगेंद्र कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *