पटियाला के गुरुद्वारा में चल रहे आनंद कारज में सेहरा खोने की रस्म पर धक्का-मुक्की करते रिश्तेदार।
पंजाब के पटियाला की एक शादी में एक शादी में जीजा और फूफा एक-दूसरे के साथ भिड़ गए। दोनों में धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद दोनों को गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकाल दिया गया। अब इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों एक दूसरे को धक्का भी दे रह
.
दोनों पक्षों ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत नहीं की है। गुरुद्वारा के पाठी सिंह ने बताया कि शादी की रस्में चल रही थीं। तभी दूल्हे के सेहरे की गांठ खोलने की परंपरा शुरू हुआ। इसे लेकर एक महिला और अन्य रिश्तेदार में बहस शुरू हो गई।
दूल्हे के सेहरे को हाथ लगाते ही महिला ने व्यक्ति को धक्का दे दिया। इसके बाद शादी में काफी देर तक खूब ड्रामा हुआ।
दूल्हे के जीजा-फूफा एक दूसरे को धक्का मारते हुए।
अब पढ़िए गुरुद्वारा के पाठी सिंह ने क्या बताया…
- सेहरा खोलने को आवाज लगाई: गुरुद्वारा के पाठी सिंह ने बताया कि वह आनंद-कारज को लेकर बाणी पढ़ रहे थे, इसी बीच उन्होंने अपील की कि काका जी का सेहरा खोला जाए। इस पर एक महिला और आदमी आकर दूल्हे के पीछे खड़े होते हैं और सेहरे की गांठ खोलने लगते हैं।
- दोनों में धक्का-मुक्की हो गई: पाठी सिंह के अनुसार, देखते ही देखते महिला और आदमी में गांठ खोलने को लेकर बहस होती है। इस पर सामने से एक अन्य व्यक्ति आता है और दोनों में धक्का-मुक्की हो जाती है। इसके बाद गुरुद्वारे के सेवादार विवाद करने वालों को बाहर निकाल देते हैं।
- 15 मिनट बाद मांगी माफी, अरदास करवाई: गुरुद्वारे के पाठी सिंह ने कहा कि झगड़ा होने पर भी उन्होंने लड़का-लड़की का आनंद कारज पूरा करवाया। लावां-फेरे होने के बाद झगड़ा करने वाले दोनों गुट फिर से गुरुद्वारे के अंदर आ गए और कहा कि उनसे गलती हो गई है। वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माफी मांगना चाहते थे। इस पर मैंने माफी की अरदास करवाई।

शादी समारोह में पहुंची महिला जानकारी देते हुए।
2 पॉइंट में जानिए विवाद को लेकर महिला ने क्या बताया…
- दुल्हन रोने लगी, मायूसी में संपन्न हुई शादी: शादी समारोह में पहुंची गांव की महिला ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया गया, लेकिन दोनों माने नहीं और गुरुद्वारा साहिब के बाहर भी कुछ देर तक बहस करते रहे। इस दौरान अपनी शादी में हंगामा देखकर दुल्हन भी रोने लगी।
- दूल्हे के फूफा-बुआ निभाते है ये रस्म: महिला ने बताया कि उसे नहीं पता कि आपस में इनकी क्या रिश्तेदारी है। लेकिन सेहरा खोलने की ये रस्में उनके इलाके में दूल्हे की बहन-जीजा या फिर दूल्हे के फूफा-बुआ निभाते हैं। इस हिसाब से उन्हें लगता है कि जीजा और फूफा के बीच ये लड़ाई हुई।
दूल्हा बोला- मेरी ही शादी खराब कर दी शादी समारोह के बाद दूल्हे ने भी बाहर जाकर रिश्तेदारों से सामने एतराज जताया। उसने कहा कि गुरु साहिब की हजूरी में इस तरह से लड़कर आप लोगों ने मेरी शादी के आनंद को खराब कर दिया। क्या आपको मेरी ही शादी में लड़ने का मौका मिला था। दुल्हन ने भी रिश्तेदारों को इस तरह की हरकत के लिए लताड़ा। इसके बाद दुल्हन की विदाई की रस्में निभाकर डोली विदा कर दी गई।
