मुख्य बातें

एक ही परिवार के 3 लोगों का सुसाइड: मरने से पहले VIDEO बनाया, गुस्साए परिजनों का मलेरकोटला में धरना; पुलिस बोली- FIR दर्ज की – Malerkotla News

एक ही परिवार के 3 लोगों का सुसाइड:  मरने से पहले VIDEO बनाया, गुस्साए परिजनों का मलेरकोटला में धरना; पुलिस बोली- FIR दर्ज की – Malerkotla News


सुसाइड से पहले वीडियो में बोलतीं इंदरपाल कौर। परिजनों का धरना और कार्रवाई का भरोसा देते इंस्पेक्टर।

पंजाब के मलेरकोटला में एक ही परिवार के 3 लोगों ने सुसाइड कर लिया। इनमें विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल का बेटा है। तीनों ने जहर निगल लिया। मरने से पहले विधवा महिला ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने 10 लोगों पर रुपयों के लेन-देन को लेकर परेशान क

.

महिला के पति की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाते हुए मृतका की सास समेत 10 लोगों के खिलाफ मरने को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। खुदकुशी के पूरे कारण की पड़ताल की जा रही है।

वहीं 3 लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गुरूवार को मलेरकोटला में प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंदरपाल ने 1 मिनट के VIDEO में क्या कहा… सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में इंदरपाल कौर ने कहा- दोस्तों यह वीडियो रिकॉर्ड कर रखकर जाती हूं। अगर मुझे कुछ होता है या मेरा एक्सीडेंट होता है। कुछ भी देकर मुझे मारते हैं। इसमें यह दस से 11 लोग जिम्मेदार होंगे।

मेरी सास चरणजीत कौर, पड़ोसी भोला सिंह, उसका बेटा सतपाल सिंह, उसकी पत्नी दलजीत कौर, उसका बहनोई कौरा सिंह, उसकी बहन बॉबी कौर, उसका भाई पम्मू, उसकी भाभी जसमीर कौर, उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह, उसकी भतीजी बहू किरणा कौर, यह मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे।

महिला कहती है कि यह लोग मुझे रोज धमकियां देते हैं। मैंने वीडियो बनाकर रखी है। कहते हैं कि तेरा एक्सीडेंट करवा देंगे। मुझे कुछ देकर मार देंगे। अगर मेरे बेटे को या मेरी मां को कुछ भी होता है । तीनों में किसी को भी कुछ होता है तो यह लोग जिम्मेदार होंगे।

परिवार की मौत को लेकर मलेरकोटला में प्रदर्शन करते परिजन।

परिवार की मौत को लेकर मलेरकोटला में प्रदर्शन करते परिजन।

घटना के बारे में सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…

  • पति की मौत हुई, बेटे के साथ मां के यहां रहने लगी: मलेरकोटला पुलिस के मुताबिक गांव भूदन की रहने वाली इंदरपाल कौर (31) ने मां हरदीप कौर और 9 साल के बेटे जॉर्डन सिंह के साथ सुसाइड किया है। जांच में पता चला कि इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह ससुराल से मायके आकर रहने लगी। बेटे को भी वह साथ ही ले आई थी।
  • दोनों ने रात में दम तोड़ा, बेटे की आंख खुली तो पता चला: पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात तीनों ने जहरीली वस्तु खा ली। जिसके बाद इंदरपाल और उसकी मां हरदीप कौर की वहीं मौत हो गई। हालांकि उस वक्त जॉर्डन जिंदा था। उसने सुबह उठकर देखा तो मां और नानी कुछ बोल नहीं रही थी। उसे शक हुआ कि दोनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने तुरंत अपनी दादी को इसके बारे में बताया।
  • बेटे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा: पुलिस के मुताबिक इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। जॉर्डन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर, उस पर भी जहर का काफी असर हो चुका था। इस वजह से अस्पताल ले जाते वक्त उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर गई। वहां से मां-बेटी की लाश को अस्पताल भिजवाया गया।
  • वीडियो में सामने आया सुसाइड का राज: इंदरपाल कौर ने जहर निगलने से पहले एक मिनट का वीडियो बनाया था। जिसमें उसने बताया कि वह पूरे होश में वीडियो बनाकर जा रही हैं। मेरे और मेरे बेटे के साथ कुछ भी गलत हुआ तो पड़ोसी, सास और उनके रिश्तेदार जिम्मेदार होंगे। 10-11 लोग रोज धमकियां देते थे। वह हमें धमकी देते थे कि तुम्हारा एक्सीडेंट करवा देंगे। कुछ देकर मार देंगे।
  • वीडियो के आधार पर FIR की: इस बारे में मलेरकोटला के थाना संदौड़ के SHO गगनदीप सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर मृतका की सास चरणजीत कौर, भोला सिंह,सुखपाल सिंह, दलजीत कौर, कोरा सिंह, गुरप्रीत सिंह, किरणा कौर, बाबी कौर समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हर हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने कहा कि पुलिस इस मामले में जल्द सख्त कार्रवाई करे।

परिजनों ने कहा कि पुलिस इस मामले में जल्द सख्त कार्रवाई करे।

SP बोले- 2 की बॉडी घर में मिली थी इस मामले में मलेरकोटला के SP इन्वेस्टिगेशन सतपाल शर्मा ने कहा- इंदरपाल और उसकी मां की बॉडी घर से मिली थी। बेटा बेहोशी की हालत में मिला था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों ने कोई जहरीली वस्तु निगली थी। इंदरपाल कौर ने एक वीडियो बनाकर अपनी बुआ सुखवीर कौर को भेजी थी। जिसके बाद इंदरपाल कौर के भाई कुलदीप सिंह के बयान पर उसकी सास चरणजीत कौर और पड़ोसी भोला सिंह व उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *