यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। सर्द हवाएं चल रही हैं। गोरखपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा समेत 30 जिलों में कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य रह गई। बुलंदशहर में कोहरे की वजह से एक के बाद एक 20 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ऐसे ही प
.
इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए भयंकर ठंड की चेतावनी जारी की है। अयोध्या-सीतापुर समेत 23 जिलों में सीजन में पहली बार रेड अलर्ट है। लखनऊ-कानपुर समेत 31 जिलों में ऑरेंज और प्रयागराज समेत 14 जिलों में यलो अलर्ट है। धूप निकलने के चांस कम हैं। लोगों को बेवजह यात्रा करने से बचे, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
शुक्रवार की बात करें तो प्रदेश में शिमला (7.5°C), नैनीताल (8°C) और जम्मू (7.1°C) से भी ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। इटावा का तापमान 6.2°C दर्ज किया गया। इटावा के बाद सोनभद्र और बाराबंकी 7°C के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 7.1°C के साथ आगरा तीसरा और 7.2°C के साथ फतेहपुर चौथा सबसे ठंडा जिला रहा।
प्रयागराज, देवरिया समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें दो से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या समेत कई एयरपोर्ट्स से 26 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं, जबकि 20 से ज्यादा उड़ानें देरी से रवाना हुईं।
आज कहां हादसे हुए, पॉइंट वार पढ़िए-
- बुलंदशहर: बुलंदशहर के खुर्जा बाईपास पर घने कोहरे के चलते 10 से 20 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा कैलाश हॉस्पिटल के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- प्रयागराज: कौंधियारा में स्टेट हाईवे 30 पर कोहरे के चलते तीन वाहन टकरा गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और कंटेनर सड़क के बीचो-बीच फंस गए।
- प्रतापगढ़: रोडवेज बस रायगढ़ चैन का पुरवा गांव के पास नहर में पलट गई। बस प्रयागराज से आ रही थी। हादसे में चालक समेत छह यात्री घायल हो गए।
- श्रावस्ती: इकौना बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे पर दो प्राइवेट बसों में टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक घायल हो गया, जबकि 10 लोग जख्मी हुए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- मऊ: मोहम्मदाबाद गोहना में दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दो जेसीबी मशीनों की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया गया।
मौसम की तस्वीरें देखिए-
गाजीपुर में कोहरे से कुछ राहत मिली, लेकिन पछुआ हवाओं के कारण गलन बरकरार रही। लोग ठंड से राहत के लिए अलाव का सहारा ले रहे।

वाराणसी में हल्का कोहरा छाया है। ठंड और गलन से जनजीवन प्रभावित है। गंगा के घाट पर भी सन्नाटा पसरा है।

आगरा में कोहरे का कहर जारी है। विजिबिलिटी शून्य के करीब दर्ज की गई। ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल के दीदार नहीं हुए।

बलिया में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। तेज ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है।

बदायूं में कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। शीतलहर के कारण लोग घर में ही रहने को मजबूर हैं।

लखनऊ में शनिवार सुबह कोहरा नहीं दिखा। इस दौरान मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग के लिए लोग सड़कों पर दिखाई दिए।

गाजीपुर में घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जमी हुई दिखाई दीं।
यूपी के सबसे ठंडे जिले जानिए-

ठंड की वजह से पांच लोगों की मौत वहीं, फर्रुखाबाद में 52 साल के किसान हरनाथ सिंह की मौत हो गई। वे कादरी गेट थाना क्षेत्र के नगला कलार गांव के रहने वाले थे। फसल की सिंचाई के दौरान ठंड लगने से बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रदेश में बीते एक हफ्ते में ठंड की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर ज्यादा आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर ज्यादा रहने वाला है।
30 जिले यलो डोन में मौसम विभाग ने 30 जिलों को यलो जोन में रखा है। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया और कुशीनगर शामिल हैं।
ऑरेंज जोन जिले : मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, श्रावस्ती और बलरामपुर को ऑरेंज जोन में रखा गया है।
वहीं, झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र को ग्रीन जोन में रखा गया है।
आपके शहर में मौसम कैसा है, आने वाले दिनों कैसे हालात रहेंगे, जानने के लिए स्क्रोल करिए…
