मुख्य बातें

मलाही पुलिस ने शातिर शराब तस्कर को दबोचा: गुप्त सूचना पर कार्रवाई, आरोपी पर कई संगीन मामले थे दर्ज – Areraj News

मलाही पुलिस ने शातिर शराब तस्कर को दबोचा:  गुप्त सूचना पर कार्रवाई, आरोपी पर कई संगीन मामले थे दर्ज – Areraj News

पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।

बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में मलाही पुलिस को एक सफलता मिली है। थाना प्रभारी सुमन भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कांड संख

.

गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह शराब तस्करी के मामलों में क्षेत्र का आदतन अपराधी माना जाता है। जांच के दौरान यह सामने आया कि इस आरोपी के खिलाफ मलाही थाने में पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें मुख्य रूप से वर्ष 2024 का कांड संख्या 86/24 शामिल है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 में उसके विरुद्ध कांड संख्या 127/25, 182/25, 273/25, 317/25 और 373/25 दर्ज किए गए थे। इन सभी मामलों में आरोपी पर बिहार उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत कार्रवाई की गई थी।

थाना प्रभारी सुमन भारती ने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *